लाइफस्टाइल डेस्क। Lauki Ki Kulfi – लौकी सेहत बनाने के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है, लोग इसकी बानी सब्जी शौक से खाते है। लेकिन क्या अपने कभी इसकी सब्जी के अलावा कुल्फी टेस्ट की है। अगर नहीं, तो आज ही इसे घर पर तैयार करे। ये आसानी से बन भी जाएगी और साथ ही बच्चों को भी काफी पसंद आएगी। चलिए जानते है इसकी रेसिपी।
लौकी की कुल्फी सामग्री – 500-600 ग्राम लौकी, 1 इलायची, 1 बड़ा चम्मच घी, 1/2 लीटर फुल क्रीम दूध, 1 कप मिल्कमेड, 4 चम्मच फ्रेश मलाई, बारीक कटा 1 कप बादाम और पिस्ता।
Read also: रसोई Bytes: ट्राई करें आम का पराठा, रेसिपी है बहुत आसान!
लौकी की कुल्फी रेसिपी (Lauki Ki Kulfi) –
पहले गोल या लंबी लौकी ले उसे छील लें साथ ही बीज है तो निकाल लें। ध्यान दे लौकी 500-600 ग्राम ही हो। अब लौकी को धोकर मिक्सिंग बाउल में ग्रेटर के पतले कोने से ग्रेट कर लें और पानी निचोड़ कर एक तरफ रख दें। इसके बाद, एक पैन में 1 चम्मच घी डाले और एक छोटी इलायची साथ ही ग्रेट की हुई लौकी को डालकर 2-3 मिनट पका लें। (Meerut News In Hindi)
अब लौकी में आधा लीटर दूध डालें और उसे अच्छी तरह से पकाएं, दूध में एक उबाल आने दे फिर धीमी आंच पर 3-4 मिनट के लिए पकने दें। फिर पैन में मिल्कमेड डालकर उसे आधा होने तक फिर से पकाएं। मिल्कमेड मीठा होता है तो ये आपके ऊपर है आप चीनी मिलाना चाहते है या नहीं। आप बीच-बीच में करछी से हिलाते रहें। कुछ देर बाद इसमें 3-4 चम्मच दूध की फ्रेश मलाई डालें और गाढ़ा होने दे। लेकिन ज्यादा गाढ़ा न करे, वरना कुल्फी ठीक तरह से नहीं बनेगी। लास्ट में आपको बारीक कटे हुए बादाम और पिस्ता डालकर 2 मिनट चलाकर इसे निकलकर ठंडा होने दें।
इसके बाद, आइसक्रीम या कुल्फी का मोल्ड लें और मिश्रण को डालें। साथ ही आइस क्रीम या कुल्फी स्टिक डालकर फ्रीजर में सेट होने के लिए रख दे। इसमें कम से कम 4 घंटे लगेंगे। जब कुल्फी जम जाए तो उसे बाहर निकालें और ऊपर से ड्राई फ्रूट्स छिड़कें। बस तैयार है लौकी की कुल्फी।

