रसोई Bytes: झटपट बनाएं लौकी की चटनी, ये रही रेसिपी!

रसोई Bytesरसोई Bytes: झटपट बनाएं लौकी की चटनी, ये रही रेसिपी!

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Lauki Ki Chutney  – चटनी खाने के स्वाद को दुगना कर देती है, भारतीय खाना इसके बिना अधूरा सा लगता है। साथ ही अक्सर देखा गया है की लोग धनिया और पुदीना की ही चटनी बनाते है। लेकिन इस बार आप कुछ नया बनाएं जैसे लौकी की चटनी, यक़ीन मानिए ये काफी अच्छी लगाती है। ये टमाटर और लहसुन की चटनी जैसी ही टेस्टी लगती है। 

लौकी की चटनी सामग्री – बारीक कटी हुई 1 लौकी, 4 चम्मच तेल, 1 मुठ्ठी चना दाल, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच जीरा, 1 चम्मच तिल के बीज, 4-5 हरी मिर्च, बारीक कटे हुए 2-3 टमाटर, आधा चम्मच हल्दी और स्वादानुसार नमक। 

Read also: रसोई Bytes: नाश्ते में बनाएं ‘दाल-पकवान’, सबको आएगा पसंद!

लौकी की चटनी रेसिपी (Lauki Ki Chutney) –

पहले पैन में 2 छोटे चम्मच तेल में 1 मुठ्ठी चना दाल, 1 चम्मच लाल लाल मिर्च,1 चम्मच लाल जीरा और 1 चम्मच लाल तिल के बीज को भून लें। फिर दोबारा पैन में 1 चम्मच तेल डालें और कटी हुई हरी मिर्च को फ्राई कर लें। साथ ही कटी हुई लौकी को इसमें डालकर कम आंच पर सॉफ्ट होने तक पका लें। इसके बाद, मिक्सी में दाल डालकर इसे पीस पाउडर बना लें, फिर पैन में टमाटर के साथ हल्दी और नमक डालकर इसे भी कुछ देर तक पकाएं। अब  सभी चीजों को एक साथ डालकर मिक्सी में पीस ले। बस तैयार है लौकी की चटनी। 

 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...