रसोई Bytes: इस तरीके से बनाएं लौकी का सूप, रहेंगे सेहतमंद!

रसोई Bytesरसोई Bytes: इस तरीके से बनाएं लौकी का सूप, रहेंगे सेहतमंद!

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Lauki Ka Soup Recipe – लौकी ज्यादातर लोगो को पसंद नहीं होती है, लेकिन इसको खाने के बहुत से फायदे मिलते है। अगर आपको लौकी की सब्जी पसंद नहीं है तो इसका सूप एक बार जरूर बनाएं। ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है, साथ ही ये  ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और पेट के मरीजों के लिए काफी पौष्टिक माना जाता है। 

लौकी का सूप सामग्री –

लौकी, 1 चम्मच देसी घी, आधा चम्मच जीरा, 1 चुटकी कुटी काली मिर्च, 1 इंच अदरक का टुकड़ा  हरी धनिया की पत्ती, और नमक स्वादानुसार।

Read also: रसोई Bytes: अमरूद से बनाएं टेस्टी – टेस्टी हलवा, आएगा सबको पसंद!

लौकी का सूप रेसिपी (Lauki Ka Soup Recipe) –

पहले लौकी को छील ले, लेकिन ध्यान रहे ताजी और छोटे आकार की लौकी ले जो मुलायम हो और जिसमे बीज कम हो। अब लौकी के टुकड़े काट लें, फिर कड़ाही को गैस पर रखे और उसमे एक चम्मच देसी घी डाल कर जीरा चटकाएं। फिर इसमें कटी हुई लौकी को कड़ाही में डालकर भूनें। अच्छे से भूनने के बाद ढंककर पकाएं। जब  पक जाए तो इसे अच्छी तरह से मैश कर स्वादानुसार नमक डाल दें। गाढ़ा सूप पीना चाहते हैं तो इसे ऐसे ही रहने दें वरना छन्नी की मदद से छानकर सूप को पतला कर लें। 

जब इसे परोसे तब इसमें कुटी हुई काली मिर्च और अदरक के टुकड़े डाल दें। बस आप इसके मजे ले। 

 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...