Site icon Buziness Bytes Hindi

रसोई Bytes: नाश्ते में तैयार करें लौकी के पराठे, आएंगे सबको पसंद!

लाइफस्टाइल डेस्क। Lauki Ka Paratha Recipe – सुबह के नाश्ते में कुछ अलग बनाने का मन हो तो लौकी के पराठे को ट्राई करें, ये सभी को पसंद आएंगे। इन पराठों का स्वाद लाजवाब होता है और आपके बच्चे भी इसे शौक से खाएंगे। चलिए फिर जानते है इस टेस्टी रेसिपी के बारे में। 

लौकी के पराठे सामग्री: 1 छोटी लौकी, दो कप आटा, बारीक कटा हुआ प्याज, जीरा 1 चम्मच, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, तेल और नमक स्वादानुसार।

Read also: रसोई Bytes: नाश्ते में करे कुछ नया ट्राई बनाएं साबुदाने की इडली!

लौकी के पराठे (Lauki Ka Paratha Recipe):

पहले लौकी को छील लें और कद्दूकस करके रख लें, फिर प्याज को भी छीलकर बारीक काट लें। अब कद्दूकस की हुई लौकी और प्याज को मिला लें साथ ही लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, और जीरा डाल दें। जब अच्छे से मसाले मिला ले तब इसमे गेंहू का आटा डालें और थोड़ा पानी डालकर गूंथ ले। लेकिन ध्यान दे, आटा ज्यादा गीला और नर्म ना हो जाए। इसे सख्त ही रखें। 

इसके बाद आटे की लोई बनाकर बेलें फिर तवे पर इस पराठे को डालें और जब तक कि परांठे सुनहरे ना हो जाएं तब तक सेंके। बस इसे चटनी या फिर रायते के साथ सर्व करें। 

 

Exit mobile version