UP News: प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों पर बरसी लाठियां, 500 कांग्रेसी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेशUP News: प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों पर बरसी लाठियां, 500 कांग्रेसी गिरफ्तार

Date:

लखनऊ। दिल्ली में ईडी आफिस में कांग्रेसी सांसद राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड के पांच हजार करोड रुपये के घोटाला मामले में पूछताछ चल रही थी। वहीं दूसरी ओर देश और उप्र की सड़कों पर कांग्रेसी प्रदर्शन कर रहे थे। लखनऊ में प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों पर पुलिस ने लाठियां भांजी और करीब 500 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।  लखनऊ में कांग्रेसियों के प्रदर्शन से पहले पुलिस ने कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्र और वरिष्ठ नेता पूर्वमंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी,पूर्व एमएलसी हुस्ना सिद्दीकी को घर में ही नजरबंद कर दिया गया। इन नेताओं के घर के सामने पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। जिसके बाद जब उपरोक्त नेताओं ने घर से बाहर निकलने की कोशिश की तो उनको बाहर नहीं जाने दिया गया। पुलिस ने नोटिस भी जारी किया कि पूरे लखनऊ जिले में धारा 144 लागू है। इस कारण से प्रदर्शन नहीं किया जा सकता।

Read also: सोनिया को नया समन, 23 को ED ने किया तलब

वहीं मॉल एवेन्यू पर ईडी कार्यालय पहुंच रहे पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान कांग्रे​सी नेताओं ने एक बार पुलिस बैरिकेटिंग को तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास किया तो उन पर लाठियां भांजी गईं। वहीं प्रदर्शन कर रहे 500 कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कांग्रसियों को इको गार्डन भेज दिया गया है। आज सोमवार को कांग्रेस अपने नेता राहुल गांधी को ईडी का सम्मन भेजे जाने के विरोध में सत्याग्रह कर रही है। इसके लिए आ ज देशभर में ईडी आफिसों के बाहर कांग्रेसी नेताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने पार्टी कार्यायल से लेकर ईडी आफिस तक पदयात्रा की। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेसी नेता ईडी दफ्तर तक पैदल जाने और वहां पर प्रदर्शन करने की फिराक में थे। इस प्रदर्शन की सभी तैयारियां कर ली गई थी। लेकिन कांग्रेसी प्रदर्शन के लिए अपने घर से बाहर निकलते इससे पहले ही इनकों नजरबंद कर लिया गया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...