करनाल में किसानों पर जमकर बरसी लाठियां, नाराज़ किसानों ने तोड़ा मंच, फाड़े बैनर

फीचर्डकरनाल में किसानों पर जमकर बरसी लाठियां, नाराज़ किसानों ने तोड़ा मंच,...

Date:


करनाल में किसानों पर जमकर बरसी लाठियां, नाराज़ किसानों ने तोड़ा मंच, फाड़े बैनर

करनाल: हरियाणा के करनाल में पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों पर लाठी चार्ज किया है। जानकारी के अनुसार करनाल जिले के कैमला गांव में बीजेपी ने किसान संवाद कार्यक्रम आयोजित किया था। यहां पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर किसानों के बातचीत करने वाले थे और उन्हें नए कृषि कानूनों का लाभ समझाने वाले थे। मगर तभी वहां पर कृषि कानूनों का विरोध कर रहे सैकड़ों किसान पहुंच गए। इस किसानों ने मुख्यमंत्री को काले झंड़े दिखाए और नारेबाजी।

नाराज़ किसानों ने तोड़ा मंच
पुलिस के द्वारा रोके जाने के बावजूद किसानों ने कार्यक्रम स्थल पर लगे मंच को भी तोड़ दिया है। इतना ही आस पास लगे बैनरों को भी फाड़ दिया गया है। किसान संगठनों के इस उग्र प्रदर्शन को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर मौजूद भीड़ भी भाग खड़ी हुई है।

किसानों पर लाठीचार्ज
मुख्यमत्री की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों और स्थानीय पुलिस ने किसानों को समझा-बुझाकर उन्हें वापस जाने के लिए कहा लेकिन किसान नहीं माने। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज किया और आंसू के गोले दागे हैं।रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों पर आंसूगैस के गोले दागे और पानी की बौछारें छोड़ी मौके पर खूब हंगामा हुआ है। यहां पर अब बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

कांग्रेस ने खट्टर के कार्यक्रम को बताया ढोंग
मनोहर लाल खट्टर के इस किसान महापंचायत कार्यक्रम को कांग्रेस ने ढोंग बताया है. कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्विटर पर लिखा है कि मा. मनोहर लाल जी, करनाल के कैमला गाँव में किसान महापंचायत का ढोंग बंद कीजिए। अन्नदाताओं की संवेदनाओं एवं भावनाओं से खिलवाड़ करके क़ानून व्यवस्था बिगाड़ने की साज़िश बंद करिए। संवाद ही करना है तो पिछले 46 दिनों से सीमाओं पर धरना दे रहे अन्नदाता से कीजिए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी

दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों में शामिल...

Cyclone Arnab: आंध्र तट से टकराया ‘अर्नब’, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर आंध्र प्रदेश से लेकर...

UP Election: ओवैसी का सपा-कांग्रेस को गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी को तीसरी बार CM नहीं बनने देंगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन...