Site icon Buziness Bytes Hindi

लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज


लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

लखनऊ। प्रतापगढ़ में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भिडंत के बाद कांग्रेस के पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी और कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किये जाने का विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किये जाने की कांग्रेस नेताओं ने निंदा की। वहीं पुलिस सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस कार्यकर्ता को रोकने के लिये लाठीचार्ज किया गया।

Read also: राम मंदिर ज़मीन खरीद घोटाले पर विरोध प्रदर्शन कर रही महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

Image credit Naeem

दरअसल प्रतापगढ़ जिले के सांगीपुर ब्लाॅक में शनिवार को आयोजित एक सरकारी मेले में कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी और स्थानीय भाजपा सांसद संगमल गुप्ता के समर्थकों के बीच झड़प हो गई थी। एक वायरल वीडियो में कांग्रेस समर्थक प्रतापगढ़ सांसद पर पथराव करते और उनसे मारपीट करते दिखे। बीजेपी सांसद संगम लाल गुप्ता पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने सांसद की तहरीर के बाद मुकदमा लिखा था। सांगीपुर ब्लाॅक प्रमुख अशोक सिंह बबलू के घर के अलावा कांग्रेसी समर्थक रामबोध शुक्ल,अशोक धर, गुड्डू को धर-दबोचने के लिये पुलिस ताबड़-तोड़ दबिशें दे रही है। इस मामले में कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी, विधायक आराधना मिश्र पर भी मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके विरोध में आज कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करने का ऐलान किया था।

Read also: भोपाल में सड़क पर उतरे युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर हुआ बल प्रयोग

लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के प्रयास में पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस के लाठीचार्ज में कई कांर्यकर्ताओं के घायल होने की बात भी सामने आ रही है। इस लाठीचार्ज का विरोध करते हुए कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया है।

Exit mobile version