Char Dham Yatra: चारधाम में अब तक श्रद्धालुओं का आंकड़ा छह लाख के पार

उत्तराखंडChar Dham Yatra: चारधाम में अब तक श्रद्धालुओं का आंकड़ा छह लाख...

Date:

रूद्रप्रयाग। पिछले दो साल बाद शुरू हुई चार धाम यात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। अभी तक श्रद्धालुओं की संख्या छह लाख के पार हो गई है। केदारनाथ धाम के कपाट खुले 36 दिन हुए हैं और छह लाख से अधिक श्रद्धालुगण केदारनाथ बाबा के दर्शन कर चुके। इनमें हेलीकाप्टर सेवा से पहुंचने वालों की संख्या 61 हजार से अधिक है। इस बार चार धाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं से श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की आय में बढ़ोत्तरी हुई है। केदारनाथ धाम के कपाट छह मई को खोले गए। पहले दिन ही केदारनाथ धाम में 22 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे। इसके बाद से औसतन 17 हजार से अधिक श्रद्धालुगण बाबा के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

Read also: चारधाम यात्रा में उमड़ी भीड़ से बढ़ा कोरोना संक्रमण का खतरा, 24 घंटे में मिले 34 मरीज

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अलावा प्रशासन ने मंदिर के समय में परिवर्तन कर दर्शन की अवधि बढ़ाई है। जिससे कि अधिक संख्या में श्रद्धालु दर्शन कर सकें। समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि 2019 में दस लाख 35 श्रद्धालुगण बाबा के दर्शन के लिए आए थे। लेकिन इस बार इससे दो गुना से अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। बात तारीख के हिसाब से करे तो नौ जून को 17818 श्रद्धालु दर्शन को पहुंचे थे। इससे पहले आठ जून को 18425 श्रद्धालुगण, सात जून को 19315 श्रद्धालुगण पहुंचे।  

Read also: कांवड़ यात्रा की तैयारी में जुटी सरकार, हेलीकाप्टर से होगी पुष्पवर्षा

सिद्धपीठ सुरकंडा मंदिर में रोपवे की सुविधा होने से यहां पर भी श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। तीन दिन के भीतर एक लाख से अधिक श्रद्धालु मंदिर में दर्शन को पहुंचे हैं। इसका कारण रोपवे का होना है। पहले मंदिर तक पहुंचने का एकमात्र साधन पैदल मार्ग था। उस समय बुजुर्ग और शारीरिक रूप से अक्षम मंदिर नहीं पहुंच पाते थे। लेकिन रोपवे के कारण वह आसानी से मंदिर पहुंच रहे हैं। मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related