Char Dham Yatra 2022: पीएम मोदी के सलाहकार ने लिया बदरीनाथ भगवान से आर्शिवाद, चार धाम तीर्थ यात्रियों की संख्या 13 लाख के पार

उत्तराखंडChar Dham Yatra 2022: पीएम मोदी के सलाहकार ने लिया बदरीनाथ भगवान...

Date:

देहरादून।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार भाष्कर खुल्बे ने आज बदरीनाथ धाम पहुंचकर बदरीविशाल के दर्शन किए। उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर पूजा अर्चना की और उनका आर्शिवाद भी लिया। इसके साथ ही उन्होंने बदरीनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उनका धाम में पहुंचने पर स्वागत किया। उनके साथ प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव मंगलेश घिल्ड़ियाल मौजूद रहे। 

बदरीनाथ धाम में दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा अब 13 लाख के पार पहुंच चुका है। गत सोमवार तक धाम में 13 लाख से अधिक श्रद्धालु भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर चुके थे। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जानकारी दी कि इन दिनों बदरीनाथ धाम में बड़ी संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं। बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों का  हुजूम उमड़ रहा है। यात्रा के लिए सरकार ने पंजीकरण अनिवार्य किया है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री सहित इन चार धाम की यात्रा करने के लिए तीर्थयात्री और श्रद्धालुगण पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण कर रहे हैं। वहीं, केदारनाथ हेली सेवा के लिए  भी तीर्थयात्री बुकिंग कर रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...