Rishikesh News: जलस्तर बढ़ने से ऋषिकेश-डोईवाला के बीच वाहनों का आवागमन बंद, संपर्क मार्गों पर भी पुलिस तैनात

उत्तराखंडRishikesh News: जलस्तर बढ़ने से ऋषिकेश-डोईवाला के बीच वाहनों का आवागमन बंद,...

Date:

ऋषिकेश । ऋषिकेश में शाम से हुई भारी बारिश के बाद देर रात जाखन नदी का जलस्तर बढ़ गया। नदी का जलस्तर बढ़ने से रानीपोखरी थाना पुलिस ने डोईवाला और ऋषिकेश के बीच वाहनों का आवागमन बंद कर दिया है। इसके लिए वैकल्पिक मार्ग और पुल के दोनों और पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। रानीपोखरी थाना प्रभारी शिशुपाल सिंह ने बताया कि बारिश के चलते जाखन नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसलिए डोईवाला ऋषिकेश मार्ग पर यातायात को रोका गया है। मुनिकीरेती थाना इलाके के ढालवाला में भद्रकाली की ओर से आने वाले नालों ने नदी का रूप धारण कर लिया है। नालों के तेज बहाव के चलते कई पर्यटक और स्थानीय लोगों के वाहन बीच सड़क में फंस गए हैं। इस बीच पुराने आरटीओ कार्यालय के पास से पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर एक बाइक बह गई। हालांकि कोई जान माल का नुकसान इसमें नहीं हुआ।

Read also: रोपड़ जेल में दस आईपीएस अधिकारी करते थे Mukhtar Ansari की देखभाल, मिलती थी पूरी वीआईपी सुविधा

शुक्रवार शाम से हुई मूसलाधार बारिश के बीच ऋषिकेश– गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भद्रकाली से निकलने वाले नालों ने पानी के तेज बहाव के कारण रौद्र रूप धारण कर लिया है। नाले ओवरफ्लो हो चुके हैं। उनका पानी सड़क पर तेजी से बह रहा है। देखते ही देखते कई वाहन नालों की तेज धारा की चपेट में आकर बह रहे हैं। खासकर दोपहिया वाहन चालकों ने बड़ी मुश्किल से अपने वाहनों को संभाला है। इस बीच पुराना आरटीओ आफिस के पास एक बाइक चालक के हाथों से छूटकर तेज धारा में बह गई। पर्यटक व स्थानीय लोगों को सुरक्षा के मद्देनजर मुनि की रेती थाना पुलिस ने आने और जाने वाले वाहनों को वाया मुनि की रेती भेजा जा रहा है। मुनि की रेती थाना प्रभारी रितेश शाह ने जानकारी दी है कि पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर यातायात को अब पूरी तरह से डायवर्ट कर दिया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related