पिता राजीव गांधी के अंदाज में चुनावी हुंकार भरेंगी प्रियंका

उत्तराखंडपिता राजीव गांधी के अंदाज में चुनावी हुंकार भरेंगी प्रियंका

Date:


पिता राजीव गांधी के अंदाज में चुनावी हुंकार भरेंगी प्रियंका

लखनऊ। मिशन यूपी 2022 का घमासान अगले साल फरवरी में होने को है। राजनीतिक गलियारे में सरगर्मियां तेज हैं और राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ी हुई है। इसी क्रम में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी 27 अगस्त को अयोध्या में होने वाली किसान महापंचायत में शामिल होकर चुनावी शंखनाद करेंगी। सच पूछिये तो प्रियंका गांधी अपने पिता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के अंदाज में अयोध्या से 2022 के चुनाव मिशन का आगाज करेंगी। पार्टी सूत्रों की मानें तो कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी 27 अगस्त को किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए न केवल अयोध्या पहुंचेगीं बल्कि वह इस दौरान राम जन्मभूमि भी जा सकती हैं।

मालूम हो कि, कांग्रेस पूरे प्रदेश में किसान महापंचायत अभियान शुरू करने जा रही है। कांग्रेस के इस अभियान को यूपी चुनाव के मद्देनजर आगाज के रूप में भी देखा जा रहा है। याद हो, साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भी प्रियंका गांधी रामनगरी अयोध्या पहुंची थीं। उस वक्त प्रियंका ने कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल खत्री के लिए रोड शो करने के अलावा अयोध्या के हनुमानगढ़ी जाकर मत्था टेका था। वैसे उस वक्त वह अयोध्या का मामला सुप्रीम कोर्ट में होने के वजह से रामलला के दर्शन करने नहीं गई थी, चूंकि, अब मामला हल हो चुकी है और राममंदिर निर्माणकार्य भी चल रहा है, सो प्रियंका यहां भी शीश नवाने पहुंच सकतीं हैं।

Read also: सीएम योगी ने राजीव गांधी की जयंती पर अधिकारियों को सद्भाव का शपथ लेने का दिया निर्देश

प्रियंका गांधी ने राममंदिर भूमि पूजन के दौरान ट्वीट किया था कि, राम सब में हैं, राम सब के साथ हैं। मंशा प्रकट की थी कि, भगवान राम और माता सीता के संदेश और उनकी कृपा के साथ रामलला के मंदिर के भूमिपूजन का कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता, बंधुत्व और सांस्कृतिक समागम का मौका बने। माना जा रहा है कि, ऐसे में प्रियंका गांधी 27 अगस्त को जब किसान महापंचायत में शिरकत करने पहुंचेगी तो रामलला के दर्शन के लिए भी जा सकती हैं। कांग्रेस महासचिव बीते दिनों किसान पंचायत करने के लिए वेस्ट यूपी के तमाम जिलों में दौरा किया था तो उन्होंने इस दौरान कई जगहों पर मंदिर में जाकर शीश नवाया था।

प्रियंका ने सहारनपुर में शाकुंभरी देवी मंदिर में दर्शन और अराधना की थी। वह माता विंध्यवासिनी देवी के दर्शन करने भी पहुंची थीं। प्रियंका के पिता राजीव गांधी ने वर्ष 1989 के लोस इलेक्शन का आगाज अयोध्या से किया था। वजह यह थी कि उनके समय में अयोध्या में शिलान्यास की इजाजत दे दी गई थी। ऐसे में इस मसले को भुनाने के ही उद्देश्य से राजीव ने यह कदम उठाया होगा। ताकि भाजपा राममंदिर मसले को मुद्दा बनाकर का लाभ न उठा सके।

Read also: प्रधानमंत्री ने राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड का नाम मेजर ध्यान चंद पर रखा (लीड-1)

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...