Kedarnath-Badrinath: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल पहुंचेंगे उत्तराखंड, बदरीनाथ धाम में करेंगे रात्रि प्रवास

उत्तराखंडKedarnath-Badrinath: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल पहुंचेंगे उत्तराखंड, बदरीनाथ धाम में करेंगे रात्रि...

Date:

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल शुक्रवार को केदारनाथ और बदरीनाथ धाम दर्शन के लिए उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी का केदारनाथ का यह छठा और बदरीनाथ का दूसरा दौरा है। इस दौरान राज्यपाल ले.जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी प्रधानमंत्री के साथ रहेंगे। पीएम मोदी पहली बार बदरीनाथ में रात्रि प्रवास करेंगे। अपने इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री उत्तराखंड को 3400 करोड़ रुपये के कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट की सौगात देंगे।

जिसमें केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। प्रधानमंत्री के प्रवास कार्यक्रम की तैयारियों में शासन, रुद्रप्रयाग व चमोली जिला प्रशासन जुटा है। सीएम धामी केदारनाथ और बदरीनाथ में तैयारियों का जायजा ले चुके हैं। चमोली जिला प्रभारी मंत्री डॉ.धन सिंह रावत बदरीनाथ और वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल केदारनाथ पहुंच आज गुरुवार को पहुंच गए हैं। आलाधिकारियों ने केदारनाथ और बदरीनाथ में मोर्चा संभाल लिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी बदरीनाथ आज देर शाम पहुंच गए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को सुबह जौलीग्रांट पहुंचेंगे। यहां से करीब 8.30 बजे केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदारनाथ धाम के दर्शन करेंगे। सुबह करीब नौ बजे केदारनाथ धाम में रोपवे परियोजना की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री आदिगुरु शंकराचार्य के समाधि स्थल के दर्शन करेंगे। सुबह करीब 09:25 बजे मंदाकिनी आस्थापथ और सरस्वती आस्था पथ के साथ वहां चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

केदारनाथ धाम से पीएम मोदी बदरीनाथ धाम पहुंचेंगे। करीब 11:30 बजे वह भगवान बदरीनाथ धाम के मंदिर में दर्शन करेंगे। दोपहर 12 बजे वह रिवरफ्रंट के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे माणा गांव में सड़क और हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी दोपहर करीब दो बजे आगमन प्लाजा और झीलों के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1000 करोड़ रुपये लागत की माणा से माणा पास (एनएच – 07) और जोशीमठ से मलारी (एनएच 107बी) सीमांत सड़कों की डबल लेन परियोजना का शिलान्यास भी करेंगे। सामरिक महत्व की दोनों सड़कों सहित सभी प्रोजेक्टों पर 3400 करोड़ रुपये लागत है

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...