गजब! ब्लैकलिस्टेड कंपनी से कराई वन दरोगा की आनलाइन परीक्षा,छह महीने से चल रही कंपनी की जांच

उत्तराखंडगजब! ब्लैकलिस्टेड कंपनी से कराई वन दरोगा की आनलाइन परीक्षा,छह महीने से...

Date:

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती घोटाले में अब रोज नए राज उजागर हो रहे हैं। वहीं वन दरोगा की ऑनलाइन परीक्षा ब्लैकलिस्टेड कंपनी से करा दी गई। एनएसईआईटी लि. कंपनी को वन दरोगा परीक्षा से एक महीने पहले सितंबर 2021 में मध्य प्रदेश सरकार ने ब्लैकलिस्ट कर दिया गया था। बावजूद इसके आयोग ने परीक्षा प्रक्रिया को जारी रखा जबकि कंपनी की वहां छह महीने पहले से जांच चल रही थी। एसटीएफ की जांच में वर्ष 2015 के बाद की अधिकांश परीक्षाएं सवालों के घेरे में आ चुकी हैं। अब तक हुए खुलासे में आयोग की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। आयोग के अधिकारियों ने परीक्षाएं कराने का जिम्मा जिस कंपनियों को दिया वह खुद ही लापरवाह थी और अधिकारी भी खुद गहरी नींद सो गए। स्नातक स्तरीय परीक्षा में आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशन और अब वन दरोगा ऑनलाइन परीक्षा में एनएसईआईटी, दोनों का इतिहास काला रहा है।

एनएसईआईटी कंपनी के माध्यम से मध्य प्रदेश में प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने कृषि विस्तार अधिकारी, नर्सिंग और ग्रुप दो सहायक संप्रेक्षक समेत 10 परीक्षाएं ऑनलाइन कराई थीं। े परीक्षाएं जनवरी से फरवरी 2021 के बीच कराई गई थीं। इस पर सवाल उठे तो मध्य प्रदेश सरकार ने जांच कराई। साइबर पुलिस ने जांच के दौरान कृषि विस्तार अधिकारी, नर्सिंग और ग्रुप दो की सहायक संप्रेक्षक परीक्षा में धांधली पाई। इसके बाद परीक्षाओं को रद्द कर कंपनी को ब्लैकलिस्टेड कर दिया गया। एसटीएफ  के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, यह बात जांच में सामने आ चुकी है। मध्यप्रदेश में इस मामले की जांच हुई तो पता चला कि परीक्षा केंद्रों पर इस पेपर को गलत तरीके से डाउनलोड कराया था। इसके बाद इसमें जमकर नकल हुई। तीनों परीक्षाओं में प्रदेश में तीन लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने परीक्षाएं दी थीं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...