Helicopter Crash In Kedarnath: केदारनाथ से यात्रियों को लेकर गुप्तकाशी जा रहा हेलीकाप्टर क्रैश,पायलट सहित सात की मौत

उत्तराखंडHelicopter Crash In Kedarnath: केदारनाथ से यात्रियों को लेकर गुप्तकाशी जा रहा...

Date:

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ से यात्रियों को लेकर गुप्तकाशी जा रहा हेलीकॉप्टर आज क्रैश हो गया। हादसे में पायलट सहित सात लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों में चार महिलाएं शामिल हैं। मरने वाले गुजरात और तमिलनाडु के तीर्थ यात्री हैं। घटना का कारण खराब मौसम और घाटी में कोहरा बताया जा रहा है। एसडीआरएफ, डीडीआरएफ के अलावा पुलिस के जवान मौके पर रेस्क्यू कर रहे हैं।

आज मंगलवार को दोपहर को लगभग 11:34 बजे हेलीकॉप्टर ने छह तीर्थ यात्रियों को लेकर केदारनाथ से वापस गुप्तकाशी के लिए उड़ान भरी। लेकिन गरूड़चट्टी देवदर्शनी में 11.36 पर हेलीकॉप्टर क्रैश होकर जमीन पर गिर गया और आग की लपटों से घिर गया। हादसे में पायलट सहित सवार सभी छह तीर्थ यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में हेलीकॉप्टर पायलट अनिल कुमार सहित उर्वी बरार, कुर्ती बरार, पूर्वा रामानुज, प्रेम कुमार वी, सुजाता और कला की मौत हो गई। मौके पर मौजूद जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि हेलीकॉप्टर क्रैश होने से वह कई हिस्सों में टूट गया और बीच का हिस्सा जलकर राख हो गया।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ धाम में हुए हेलीकाप्टर हादसे पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि केदारनाथ के समीप गरुड़ चट्टी में दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ तीर्थ यात्रियों के हताहत होने का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। राहत और बचाव कार्य हेतु SDRF और जिला प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची है। दु:खद घटना के विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related