Uttarakhand News: खटीमा गोलीकांड के शहीदों को मुख्यमंत्री धामी ने किया नमन

उत्तराखंडUttarakhand News: खटीमा गोलीकांड के शहीदों को मुख्यमंत्री धामी ने किया नमन

Date:

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा गोली कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण में प्राणों की आहुति देने वाले राज्य आंदोलनकारियों के बलिदान को उत्तराखंड के लोग हमेशा याद रखेगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार शहीद आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप समृद्ध और प्रगतिशील उत्तराखंड बनाने के प्रति पूरी तरह से संकल्पबद्ध है। खटीमा गोलीकांड की 28 वीं बरसी पर खटीमा शहीद स्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शहीद हुए अपने प्रदेशवासियों को मैं यह राज्य देने के लिए नमन करता हूं। उन्होंने राज्य के खातिर अपनी मां की ममता, बहन की राखी के अलावा बच्चों के लाड़प्यार तक को त्याग दिया था।

Read also: Uttarakhand: दवा फैक्ट्री में जहरीली गैस रिसाव से श्रमिकों की हालात खराब, अस्पताल में कराया भर्ती

उस समय उत्तराखंड पृथक राज्य के लिए जो जनून देखा गया उसी का परिणाम आज सामने है। सीएम धामी ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े हर व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए भाजपा सरकार कृतसंकल्पित हैं। राज्य के विकास को और तेज गति प्रदान करने के लिए, पलायन को रोकने के लिए, रोजगार और शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास में प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के निर्माण में अपने प्राणों की आहुति देने वाले आंदोलकारियों के बलिदान को प्रदेश और इतिहास हमेशा याद रखेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...