कोरोना संक्रमित सीएम रावत को एम्स दिल्ली किया रेफर

उत्तराखंडकोरोना संक्रमित सीएम रावत को एम्स दिल्ली किया रेफर

Date:


कोरोना संक्रमित सीएम रावत को एम्स दिल्ली किया रेफर

रविवार को दून मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया था
हल्के बुखार और फेफड़ों में संक्रमण की थी शिकायत

देहरादून। कोरोना संक्रमण से पीड़ित उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद सिंह रावत को चिकित्सकों ने एम्स दिल्ली रेफर किया है। रविवार को सीएम रावत को फेफड़ों में संक्रमण होने के बार दून मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया था। हालांकि चिकित्सकों ने सीएम का स्वास्थ्य ठीक होने और कुछ जरूरी जांच के लिये एम्स दिल्ली भेजे जाने की बात कही है।

कुछ दिनों पहले उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद सिंह रावत, उनकी पत्नी और बेटी में कोरोना संक्रमण पाये जाने के बाद सभी को होम आईसोलेट किया गया था। रविवार देर शाम को सीएम रावत के बुखार और फेफड़ों में संक्रमण हो जाने के बाद राजकीय दून मेडिकल काॅलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका सीटी स्कैन और अन्य जांचे की गयीं थी। सीएम को वीआईपी वार्ड में भर्ती कर रेमडीसिविर थैरेपी भी दी गयी थी। सोमवार को सीएम रावत को एम्स दिल्ली रेफर कर दिया गया।

सीएम त्रिवेंद्र के फिजीशियन डाॅ. एनएस बिष्ट के अनुसार मुख्यमंत्री रावत का स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक है। एम्स दिल्ली के चिकित्सकों से किये गये परामर्श के बाद उनकी सलाह पर जरूरी परीक्षण के लिये मुख्यमंत्री को एम्स दिल्ली के लिये रेफर किया गया है। एम्स दिल्ली में उनकी सभी जरूरी जांच की जाएगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related