Delhi Dehradun Economic Corridor: दिल्ली, देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर से संबंधित किसानों के लिए ग्राम पंचायतों में लगाया जाएगा मुआवजा कैंप

उत्तराखंडDelhi Dehradun Economic Corridor: दिल्ली, देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर से संबंधित किसानों के...

Date:

बागपत। जिलाधिकारी राज कमल यादव  ने कहा जनपद बागपत में निर्मित होने वाले ग्रीन फील्ड इकोनोमिक कोरिडोर (दिल्ली-देहरादून) परियोजना के अन्तर्गत पडने वाले समस्त ग्राम जिनमें एवार्ड घोषित हुए है। इन गांवों में मुआवजा प्राप्त करने वाले समस्त किसानों से आह्वान किया है कि मुआवजा सम्बन्धित समस्त अभिलेख को पूर्ण करने हेतु मुआवजा संबंधित ग्राम पंचायतों में आ रही समस्या को दृष्टिगत रखते गांव में कैंप लगाए जाएंगे। जिलाधिकारी ने जन सामान्य सुविधा के लिए दस्तावेज पूर्ण करने में आ रही समस्या को दृष्टिगत रखते हुए अब संबंधित ग्राम पंचायतों में मुआवजा संबंधित कैंप लगाने की घोषणा की है। जिसकी शुरुआत जिलाधिकारी राजकमल यादव की अध्यक्षता में 8 जून 2022 को कांठा प्राथमिक विद्यालय से प्रातः 8:00 बजे से की जा रही  है।

Also Read : Char Dham Yatra: चार धाम यात्रा में श्रद्धालुओं की मौतों पर सरकार गंभीर, गठित की जांच समिति

कृषकों द्वारा निम्न अभिलेख संबंधित कैंप मैं उपलब्ध कराये जाने है। प्रपत्र सीसी की दो प्रति पर पासपोट साईज के दो फोटो लेखपाल द्वारा सत्यापित व रसीदी टिकट पर काश्तकार के हस्ताक्षर। काश्तकार का बैंक द्वारा सत्यापित खाता। काश्तकार का फोटोयुक्त आईडी की प्रति। प्रभावित काश्तकार के द्वारा प्रतिकर प्राप्ति के सम्बन्ध में शपथ पत्र। जिनकी जमीन दिल्ली देहरादून इकोनामिक कोरिडोर में जा रही है ऐसे कृषक बंधु अपने अभिलेख मौके पर अपने संबंधित कैंप में या अन्य किसी भी कैम्प में जमा कर सकते हैं जिससे कि न्यूनतम 2 दिवसों में आप का मुआवजा घोषित एवार्ड रेट के अनुसार कृषक द्वारा दिए गए बैंक खाते में मुआवजा धनराशि हस्तांतरित की जा  सके।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...