शहीद हवलदार जगेंद्र की शहादत में रो पड़ा शहर,कंधों पर पार्थिव शरीर उठाकर लगाए नारे

उत्तराखंडशहीद हवलदार जगेंद्र की शहादत में रो पड़ा शहर,कंधों पर पार्थिव शरीर...

Date:


शहीद हवलदार जगेंद्र की शहादत में रो पड़ा शहर,कंधों पर पार्थिव शरीर उठाकर लगाए नारे

देहरादून। देश की सेवा करते हुए शहीद हुआ सपूत हवलदार जगेंद्र सिंह (Jagendra Singh) की शहादत पर आज पूरा शहर रो पड़ा। शहीद जगेंद्र का पार्थिव शरीर जैसे ही डोईवाला स्थित उनके आवास पर पहुंचा समूचा देहरादून (Dehradun) शहीद के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ा। अपने बलिदानी शहीद की अंतिम झलक देखने के लिए हर कोई उतावला था। वहीं परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल था। शहीद जगेंद्र की पत्नी और मां तो बिल्कुल बेसुध थीं। हजारों की संख्या में लोगों ने शहीद के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। जिसके बाद उसको पूरे सैन्य सम्मान के साथ दाह संस्कार के लिए ले जाया गया। प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि के रूप में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी उपस्थित थे। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी शहीद को श्रद्धांजलि प्रदान की।

Read also- जिसे जीवित आज पहुंचना था उस शहीद का तिरंगे में लिपटा पहुचा पार्थिव शरीर तो मचा कोहराम

बता दें कि गत 20 फरवरी को बलिदानी जगेंद्र सिंह सियाचिन में गश्‍त के दौरान ग्लेशियर टूटने से जख्मी हो गए थे। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। जिसके बाद उन्होंने 21 फरवरी को दम तोड़ दिया था। इसकी सूचना सैन्य अधिकारियों ने परिवार को रात्रि 11:45 पर दी। सूचना के बाद से परिवार में मातम छा गया। शहीद के पिता रिटायर्ड सूबेदार मेजर राजेंद्र सिंह चौहान,मां विमला और पत्नी किरन के अलावा भाई अजेंद्र व मनमोहन को रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने संभाला हुआ था। आज शहीद जगेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर डोईवाला स्थित आवास पर लाया गया। जहां पर सेना की ओर से सलामी देने के बाद पूरा शहर अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए उमड़ पड़ा। भारत माता की जय, शहीद जगेंद्र सिंह अमर रहे के नारों के बीच अंतिम विदाई दी गई। इसके बाद शहीद के पार्थिव शरीर को हरिद्वार स्थित घाट पर ले जाकर अंतिम संस्कार किया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related