Bus Accident In Rishikesh: रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर पलटी,24 यात्री बुरी तरह से घायल

उत्तराखंडBus Accident In Rishikesh: रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर पलटी,24 यात्री बुरी...

Date:

ऋषिकेश। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में वाहन हादसों के मामले बढ़ते जा रहे हैं। हादसा और दुर्घटनाओं के मामलों को लेकर हालांकि सरकार ने वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है। लेकिन इसके बाद भी लापरवाही के चलते वाहन चालक यात्रियों की जान खतरे में डाल रहे हैं। आज गुरुवार की सुबह चौकी चीला क्षेत्र के भीमगोड़ा बैराज तिराहे के समीप टनकपुर से ऋषिकेश आ रही रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के पलटते ही यात्रियों में चींख पुकार मच गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौक पर पहुंची पुलिस ने बस में घायल यात्रियों को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि रोडवेज की बस ऋषिकेश से आ रही तेज रफ्तार कार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा की जानकारी होने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

Read also: Petrol-Diesel Bhav: जानिए क्या है आज देश के महानगरों में पेट्रोल डीजल का भाव

जानकारी के मुताबिक गुरुवार को बैराज तिराहे के पास यात्रियों की एक रोडवेज बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। रोडवेज बस में 35 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। जिनमें से 24 यात्री बुरी तरह घायल हो गए। जानकारी के अनुसार पुलिस ने रोडवेज बस का शीशा तोड़कर घायल 24 यात्रियों को बाहर निकाला। वहीं अन्य यात्रियों को भी बस से बाहर निकाला गया। बस से निकाले गए सभी घायल यात्रियों को हरिद्वार जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। तीन यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...