Uttarakhand News Today: 5 करोड़ रूपये में भरी जाएगी बद्रीनाथ मंदिर की दरार

उत्तराखंडUttarakhand News Today: 5 करोड़ रूपये में भरी जाएगी बद्रीनाथ मंदिर की...

Date:

चमोली पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट बाबा केदारनाथ पुनर्निर्माण की ही तर्ज पर बद्रीविशाल धाम के पुनरुद्धार का काम चल रहा है. जिसमे बदरीनाथ में मास्टर प्लान को लागू करते हुए निर्माण कार्य कराये जा रहे है. भगवान बद्रीनाथ के मंदिर की दीवार पर  आई दरार को भी भरने का काम किया जायेगा. दरअसल मंदिर के दाहिनी तरफ आई इस दरार के उपचार का जिम्मा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को दिया गया है. ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है. विभाग की इस रिपोर्ट में इस दरार को भरने के लिए 5 करोड़ रूपये का खर्च आएगा.दरअसल बदरीनाथ मंदिर के पीछे के ग्लेशियर से सुरक्षा दीवार तैयार की जानी है.इसको लेकर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने अपना स्टीमेट तैयार कर लिया है. बरसात के बाद मंदिर की इस दरार को भरने का काम किया जायेगा.

केदारनाथ की तर्ज पर बद्रीनाथ धाम का हो रहा विकास 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्य इस समय पाने पुरे चरम पर है. हालंकि बरसात ने इसकी गति पर कुछ ब्रेक जरूर लगाए लेकिन वावजूद इसके काम चल रहा है. अब केदारनाथ धाम की ही तर्ज पर भगवान् बद्रीविशाल में भी कार्य किये जा रहे है. पीएमओ कार्यलय से कार्यो की हरी झंडी मिलने के बाद इसमें गति लाइ जा रही है. पहले चरण में कार्यों के लिए भूमि को अधिग्रहण किया जा रहा है. जबकि दूसरे चरण में मंदिर के आसपास की भूमि को अधिग्रहित किया जायेगा.अब मंदिर की दीवार पर आई दरार के उपचार की भी तैयारी की जा रही है. इसके लिए एएसआई को जिम्मेदारी दी गई थी. फिलहाल इस्टीमेट तैयार कर इसपर आगे की कार्यवाही की जा रही है.

Read also: Latest News Today: 30 सितंबर तक अधिकारी—कर्मचारियों के अवकाश पर रोक, मुख्य सचिव ने जारी किए आदेश

ग्लेशियर से मंदिर को खतरा !

मंदिर की दीवार पर आई दरार के उपचार के लिए कार्यवाही शुरू कर दी गई है.बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय बताते है कि बद्रीविशाल धाम की महायोजना में मंदिर को सुरक्षित करने पर जोर दिया जा रहा है. अजय ने कहा मंदिर की दाहिनी दीवार पर दरार नजर आ रही है. जिसके उपचार के लिए एएसआई  से अनुरोध किया गया है. मानसून के बाद इस कार्य को शुरू किया जायेगा. उन्होंने बताया मंदिर  के ठीक पीछे ग्लेशियर है जिससे मंदिर की सुरक्षा को देखते हुए इसके उपचार के लिए केंद्र सेसुझाव मांगा गया था.डीजीआई ने ग्लेशिया से सुरक्षा के लिए दीवार दीवार निर्माण कराने की सलाह दी  जिसका डिजाइन बनवा कर उसका काम भी जल्द शुरू किया जायेगा.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related