Uttarakhand News : बदरीनाथ धाम गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा 22 से, 8 मई को खुलेंगे कपाट

उत्तराखंडUttarakhand News : बदरीनाथ धाम गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा 22 से,...

Date:

ऋषिकेश। बदरीनाथ धाम कपाट खुलने का काउंटडाउन शुरू हो गया है। बदरीनाथ धाम कपाट खोले जाने से पहले शुरू होने वाली श्री बदरीनाथ धाम गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा आगामी 22 से प्रस्थान करेंगी। यह कलश यात्रा आगामी 22 अप्रैल को नरेंद्रनगर स्थित राजदरबार से रवाना होगी। इसके बाद आगामी 8 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। 

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डा0 हरीश गौड़ ने जानकारी दी कि श्री बदरीनाथ धाम गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा की तैयारी शुरू हो गई है। यह तेल कलश यात्रा आगामी 22 अप्रैल को राजदरबार नरेन्द्रनगर से प्रस्थान करेगी। यात्रा के लिए डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के प्रतिनिधि यात्रा शुरू होने से एक दिन पहले यानी 21 अप्रैल को श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति चेला चेतराम धर्मशाला में पहुंच जाएंगे।

Also Read : ‘उपचुनाव में हार कोई बड़ी बात नहीं, प्रशांत किशोर से मेरा दूसरा संबंध’ : Nitish Kumar

जहां से 22 अप्रैल सुबह पंचायत के प्रतिनिधि नरेंद्रनगर राज दरबार पहुंचकर महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह की मौजूदगी में सुहागिन महिलाएं राजमहल में तिल का तेल पेरेगी। इस पवित्र तिल तेल को भगवान बदरी विशाल के अभिषेक के लिए कपाट खुलने से पहले डिमरी पंचायत द्वारा बदरीनाथ धाम पहुंचाया जायेगा।

Also Read : UP News: जेल में बंद पत्रकारों से मिलने पहुंचे सपा विधायकों को नहीं मिली अनुमति, बैरंग लौटे

यह तेल कलश यात्रा 23 अप्रैल को ऋषिकेश स्थित चेला चेतराम यात्री विश्राम गृह में पहुंचेगी। जहां पर मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय कलश के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। इसके बाद यात्रा आगे के पड़ावों के लिए प्रस्थान करते हुए बदरीनाथ धाम पहुंचेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...