Site icon Buziness Bytes Hindi

UP IAS Transfer: देर रात 10 जिलों के डीएम सहित 14 आईएएस के तबादले, ईशा दूहण बनीं चंदौली की जिलाधिकारी

लखनऊ। शासन ने शनिवार देर रात 10 जिलों के डीएम सहित 14 आईएएस अधिकारियों के तबादला कर दिए। इनमें बाराबंकी के डीएम आदर्श सिंह को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उनको झांसी का प्रभारी मंडलायुक्त बनाया है। हरदोई के डीएम अविनाश कुमार बाराबंकी के नए जिलाधिकारी होंगे। राजस्व विभाग के सचिव और राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद को प्रदेश का नया आवास आयुक्त एवं निदेशक नगर भूमि सीमारोपण बनाया  है। इस पद पर पहले से तैनात अजय चैहान को लोक निर्माण विभाग का सचिव बनाया है। आगरा के डीएम प्रभु नारायण सिंह प्रभारी सचिव राजस्व विभाग व प्रभारी राहत आयुक्त के पद पर भेजा गया है। गाजीपुर के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह को हरदोई का डीएम बनाया है और संत कबीरनगर की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल को मिरजापुर भेजा गया है। वहीं भदोही की डीएम आर्यका अखौरी को गाजीपुर का जिलाधिकारी बनाया है। इसके अलावा मथुरा डीएम नवनीत सिंह चहल को आगरा का जिलाधिकारी बनाया गया है। वाराणसी विकास प्राधिकरण वीसी के पद पर रही ईशा दुहन को चंदौली के डीएम पद पर भेजा गया है। 

पीलीभीत जिलाधिकारी पुलकित खरे मथुरा के डीएम होंगे। मीरजापुर के डीएम प्रवीन कुमार को पीलीभीत भेजा गया है। अलीगढ़ के नगर आयुक्त व वीसी अलीगढ़ प्राधिकरण गौरांग राठी को भदोही का जिलाधिकारी और गोरखपुर विकास प्राधिकरण के वीसी प्रेम रंजन सिंह को संत कबीर नगर का जिलाधिकारी बनाया गया है। चंदौली के डीएम संजीव सिंह को हटाकर प्रतीक्षा सूची में रखा है। इसी क्रम में अखिलेश कुमार चैरसिया को लखनऊ से बरेली भेजा है। जबकि बरेली से सत्यार्थ अनिरुद्ध को लखनऊ भेजा गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से चार्ज लेने के आदेश दिए गए हैं।

Exit mobile version