Site icon Buziness Bytes Hindi

जाने कौन सा है भारत का आखिरी रेलवे स्टेशन?

last railway station in india

लाइफस्टाइल डेस्क। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा, यह दिन एक महत्वपूर्ण दिन है। इसी दिन देश का संविधान अपनाया गया था। इसी को जारी रखते हुए आज हम भारत के सबसे पुराने और आखिरी रेलवे स्टेशन के बारे में आपको बताएंगे। ये अंग्रेजों के जमाने से है और आज भी वैसा ही है जैसा आजादी से पहले था। चलिए जानते है।

भारत का सबसे पुराने रेलवे स्टेशन है सिंहाबाद, ये भारत का आखिरी रेलवे स्टेशन भी है। बता दे, ये बांग्लादेश की सीमा से सटा है और इसका इस्तेमाल मालगाड़ियों के ट्रांजिट के लिए होता है।

ये पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के हबीबपुर इलाके में स्थित है और कुछ ही दूरी पर बांग्लादेश की सीमा है। ये बहुत ही छोटा रेलवे स्टेशन है, जहां चहल-पहल नहीं होती। यहां सिर्फ मालगाड़ियों का आवागमन होता है।

आपको जानकर हैरानी होगी जो ये रेलवे स्टेशन तब से बना है जब भारत अंग्रेजों का गुलाम था। फिर भारत और पाकिस्तान का बंटवारा हो गया और यह रेलवे स्टेशन बंद हो गया। फिर यहां दुबारा 1978 में मालगाड़ियां चलना शुरू किया गया।

साल 2011 नवंबर में पुराने समझौते में संशोधन कर नेपाल को इस रूट में शामिल कर लिया गया। अब बांग्लादेश के अलावा नेपाल जाने वाली ट्रेनें भी इस रेलवे स्टेशन से होकर जाती है।

Exit mobile version