Site icon Buziness Bytes Hindi

Delhi-NCR Weather: खत्म होगा सुबह और शाम गर्मी का असर, मानसून का अंतिम दौर

2j02

Delhi-NCR Weather news: मॉनसून अब अपने अंतिम दौर में है। इसके साथ अब मौसम में बदलाव दिखाई देने लगा है। सुबह और शाम के समय अब गर्मी का असर कम हो रहा है। इसके चलते अब आने वाले समय में मौसम सुहाना बना रहेगा। नमी का स्तर कम होने से चिपचिपी गर्मी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। दोपहर के समय धूप में गर्मी का अहसास जरूर होगा। मौसम विभाग के मुताबिक, हवाओं में नमी का स्तर कम होने से मौसम शुष्क होगा।

दिल्ली एनसीआर में अब बारिश की कोई संभावना नहीं बन रही है। अब सुबह शाम मौसम आने वाले दिनों से अच्छा होने की उम्मीद है। गर्मी का अब मौसम में कोई अधिक इजाफा होने की उम्मीद नहीं है। आज बुधवार को चटख धूप रहेगी और अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ऊपर जाने की संभावना है। जो सामान्य से एक डिग्री अधिक बताया जा रहा है। जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। हवा में नमी का स्तर 55 से 95 तक बना रहेगा।

आज 27 सितंबर 2023 मौसम के हालात

दिल्‍ली एनसीआर में बुधवार को मौसम साफ रहेगा। सुबह के समय हल्की धुंध रही। गाजियाबाद और नोएडा में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक रहने की संभावना है। इसके बाद 28 से 30 सितंबर तक अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री तक और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री तक जाने की संभावना है। अक्टूबर की शुरुआत 37 डिग्री के अधिकतम तापमान से होने की उम्मीद है। अक्टूबर के शुरुआती दो दिनों में अधिकतम तापमान 36 से 37 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक रहने की उम्मीद है।

मौसम शुष्क रहने के ही आसार

स्काईमेट के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में गुजरे वीकेंड पर जमकर बारिश हुई। इसके बाद से मौसम शुष्क है। आने वाले काफी समय तक मौसम शुष्क रहने के ही आसार हैं। दिल्ल्री एनसीआर से अब मॉनसून विदाई का समय करीब है। सामान्य तौर पर यह 25 सितंबर तक राजधानी से विदा होता है। इस बार इसमें थोड़ा बदलाव आया है। पिछले दो सालों की तरह इस बार मॉनसून थोड़ी देर से विदा होगा।
मौसम लगातार शुष्क रहने की वजह से अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। जबकि न्यूनतम तापमान भी बढ़ने की उम्मीद है। नमी अब धीरे-धीरे कम हो रही है।

Exit mobile version