Site icon Buziness Bytes Hindi

Lassi Recipe: करे गर्मी में ठंडक का एहसास, बनाएं ये 2 तरह की टेस्टी लस्सी!

लाइफस्टाइल डेस्क। Lassi Recipe – गर्मियों के मौसम में ठंडी ठंडी लस्सी मिल जाए तो मजा ही आ जाता है, ये लाजवाब तो लगती ही है लेकिन साथ ही  सेहत को भी फायदा देती है। इसीलिए आज हम 2 तरह की टेस्टी लस्सी की रेसिपी लाए है, जो की टेस्ट के साथ फायदों से भी भरी हुई है। चलिए जानते है रेसिपी। 

केसरिया लस्सी (Kesariya Lassi Recipe):

केसरिया लस्सी स्वाद में लाजवाब लगती है, ये गर्मी के मौसम में परफेक्ट है। इसको बनाना काफी आसान है, बस आपको जरूरत होगी एक कप दही, 2 -3 केसर के रेशे, एक चम्मच दूध, 2 – 3 चम्मच चीनी, और थोड़ा सा इलायची पाउडर। पहले एक चम्मच दूध को गर्म कर उसमे केसर के रेशे डाल दें। फिर मिक्सी के जार में दही, चीनी, केसर वाला दूध, बर्फ के टुकड़े और एक चुटकी इलायची का पाउडर डालकर ब्लेंड कर लें। बस तैयार है केसरिया लस्सी। 

Read also: रसोई Bytes: आज घर पर बनाएं ‘क्रिस्पी सोया कटलेट’, लगेगा जबरदस्त!

रोज लस्सी (Rose Lassi Recipe):

रोज लस्सी काफी लोगो को पसंद होती है, इसे बनाना भी काफी आसान है। बस एक कप दही, चौथाई कप ठंडा पानी, रोज सीरप एक चम्मच, और चुटकी भर इलायची पाउडर। अब मिक्सी के जार में दही और रोज सीरप डाल ले और इलायची का पाउडर डालकर ब्लेंड कर लें। बस तैयार है रोज लस्सी, इसे आप चाहे तो ऊपर से रोज सीरप की कुछ बूंदों से सजाकर सर्व कर सकते है। 

 

Exit mobile version