Site icon Buziness Bytes Hindi

जाने भारत के इन विशाल किलों के बारे में, यहां की जरूर करें सैर


जाने भारत के इन विशाल किलों के बारे में, यहां की जरूर करें सैर

भारत का इतिहास सदियों पुराना है, यहां राजा-महाराजा ने विशाल किलों का निर्माण करवाया है | आज के समय में हजारों किले होंगे, जो की सैकड़ों साल पुराने है | ये किले पुराने जरूर है लेकिन भव्यता और वास्तुकला से भरपूर हैं | तो चलिए जानते है भारत के प्रमुख किलों के बारे में :

मेहरानगढ़ किला  

मेहरानगढ़ किले भारत के सबसे बड़े किलों में से एक है, ये राजस्थान के जोधपुर शहर में है और 1200 एकड़ के विशाल एरिया मे फैला हुआ है | इसका  निर्माण वर्ष 1459 में राव जोधा द्वारा करवाया गया था | इसके अलावा ऐसा कहा जाता है की इस किले से पूरा पाकिस्तान देख सकते हैं। 

ग्वालियर का किला 

इस  किले को भारत का ‘जिब्राल्टर’ भी कहा जाता है, ये आठवीं सदी में बना हुआ है जो प्रेमियों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है | यह किला भव्य और विशाल है, यहां घूमने जरूर आए |

Read also: भारत की ये जगहें है स्वर्ग के समान, दिल खुश कर देगी यहां की खूबसूरती 

चित्तौड़गढ़ किला 

चित्तौड़गढ़ किला सातवीं शताब्दी में बना हुआ है और ये भी  भारत के सबसे बड़े किलों में से एक है। ये राजस्थान में 180 मीटर ऊंची पहाड़ी पर है | यह किला विशाल है, और खास बात की किले तक पहुंचने के लिए सात अलग-अलग द्वार से जाना होता है। 

जयगढ़ का किला 

ये किला राजस्थान के जयपुर में है, ये समुद्र तल से करीब 500 फीट की ऊंचाई पर है | ये किला  पहाड़ और हरियाली से घिरा हुआ है, जिसे देख बड़ी संख्या में  लोग आते है | 

Read also: वास्तुकला और खूबसूरती के लिए जानी जाती है भारत की ये जगहें

Exit mobile version