जेल से बाहर आएंगे लालू, चारा घोटाला मामले में मिली जमानत

फीचर्डजेल से बाहर आएंगे लालू, चारा घोटाला मामले में मिली जमानत

Date:


जेल से बाहर आएंगे लालू, चारा घोटाला मामले में मिली जमानत

नई दिल्ली: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। करीब साढ़े तीन साल से जेल में बंद लालू प्रसाद बेल बॉण्ड की औपचारिकता पूरी करने के बाद जेल से बाहर होंगे। शनिवार को न्‍यायमूर्ति अपरेश सिंह की अदालत ने सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया। लालू को एक लाख का मुचलका और दस लाख रुपये का जुर्माना अदा करना होगा। लालू प्रसाद को दुमका कोषागार मामले में जमानत मिलने से पहले चारा घोटाले के तीन अन्य मामलों में पहले ही जमानत मिल चुकी है।

अदालत ने लगाई कई शर्तें
अदालत ने जमानत के दौरान देश के बाहर नहीं जाने, घर का पता और मोबाइल नंबर नहीं बदलने की हिदायत दी है। देश से बाहर पर पहले अदालत की अनुमति लेनी होगी। इसके पहले लालू प्रसाद की ओर से वरिष्‍ठ अधिवक्‍ता कपिल सिब्‍बल ने दलील पेश की कि लालू प्रसाद ने इस मामले में आधी सजा पूरी कर ली है, उन्‍हें जमानत मिलनी चाहिए।

दो मामलों में मिली है सजा
गौरतलब है कि CBI की स्पेशल कोर्ट ने लालू को दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में आईपीसी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत सात-सात साल की सजा सुनाई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...