Site icon Buziness Bytes Hindi

Lalitpur Rape Case : पुलिस इंस्पेक्टर द्वारा दुष्कर्म करने के बाद जयंत का टवीट ‘बहुत बुरा हाल है’

लखनऊ। ललितपुर के थाना पाली में एसएचओ द्वारा गैंगरेप पीड़िता से किए दुष्कर्म के बाद प्रदेश में सियासत पूरे उफान पर है। जहां सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीडिता के परिजनों से मिलने के लिए ललितपुर रवाना हुए वहीं अब उनके सहयोगी दल राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने भी ट्वीट के माध्यम से सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने अपने ट्वीट पर बस चंद शब्द ही लिखे हैं। जिसमें रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने लिया है,’बहुत बुरा हाल है’। जयंत चौधरी ने ये कमेट प्रदेश सरकार और उनकी कानून व्यवस्था के ऊपर किया है। 

Also Read  : Ghaziabad News: CM योगी की बड़ी कार्यवाही, भूमि घोटाले में IAS निधि केसरवानी निलंबित

वहीं दूसरी ओर ललितपुर में हुई इस शर्मनाक घटना के नए डपलपमेंट के अनुसार अब आरोपी एसएचओ को गिरफ्तार कर लिया गया है।  आरोपित एसएचओ तिलकधारी सरोज को सस्‍पेंड करने के बाद अब पूरे थाने को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वहीं बुधवार शाम को आरोपितों एसएचओ को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। कानपुर के एडीजी ने मामले की जांच झांसी डीआइजी को सौंपी है और इस मामले में उन्होंने 24 घंटे के भीतर र‍िपोर्ट देने को कहा है।

वहीं दोपहर को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पीड़िता से मिलने ललितपुर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पर उन्होंने पीड़ित परिवार से बात की। बता दें कि पाली थाना एचएचओ तिलकधारी सरोज पर गैंगरेप पीड़िता को बयान दर्ज करने के लिए थाने बुलाया गया था। जहां पर एचएचओ पीड़िता को अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया था। घटना संज्ञान में आने के बाद एसएचओ और महिला सहित चार को गिरफ्तार किया गया है। झांसी डीआईजी ने ललितपुर में डेरा डाल दिया है।

Also Read : Vindhya Corridor के कार्य में तेजी लाने का निर्देश, गंगा किनारों पर कटान के स्थाई उपाय पर जोर: Jitin Prasad

Exit mobile version