NASA के न्यू मून प्रोग्राम आर्टेमिस का हिस्सा बनेगा उत्तराखंड का लाल अमित

उत्तराखंडNASA के न्यू मून प्रोग्राम आर्टेमिस का हिस्सा बनेगा उत्तराखंड का लाल...

Date:

देहरादून। अंतरिक्ष में चंद्रमा पर घर बनाने के नासा के न्यू मून प्रोग्राम आर्टेमिस अभियान का हिस्सा बनेगा उत्तराखंड का अमित पांडे। इससे पूरे उत्तराखंड को अमित पर गर्व है। अमित ने बताया कि 60 के दशक में अमेरिका ने अपोलो लॉंच किया था। जिसमें पहले एस्ट्रोनॉट नील आर्मस्ट्रांग ने चांद पर कदम रखा था। उसी तरह नासा अब फिर से मून प्रोग्राम लॉंच कर रहा है। इस अभियान के तहत नासा चांद पर घर बनाने और वहां पर रहने वाले लॉंग टर्म प्रोजेक्ट पर रिसर्च कर रहा है। इसी अभियान का हिस्सा अमित बनेंगे। उत्तराखंड का ये लाल अमित पांडे चंद्रमा पर अमिट छाप छोड़ेगा। हल्द्वानी निवासी अमित पांडे चंद्रमा में इंसानों को बसाने वाले नासा के न्यू मून आर्टेमिस मिशन का हिस्सा बनेगा। उनका चयन नासा में सीनियर साइंटिस्ट पद पर हो चुका है।  गोरापड़ाव के रहने वाले अमित पांडे की प्रारंभिक शिक्षा हल्द्वानी के केंद्रीय विद्यालय और 12 वीं परीक्षा रायबरेली के केंद्रीय विद्यालय से हुई है। 

Read also: Agra Crime: तिरंगा जुलूस में युवकों ने लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस

इसके बाद अमित पांडे ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से बीटेक के बाद 2003 में वह अमेरिका चले गए। जहां 2005 में यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना से मास्टर डिग्री ली। इसके बाद 2009 में यूनिवर्सिटी ऑफ मेरीलैंड से उन्होंने पीएचडी की है। इसके बाद उन्होंने अमेरिकी डिफेंस कंपनी रोल्स रॉयस में वैज्ञानिक के पद पर काम किया। वर्तमान में वह नासा के मून प्रोग्राम आर्टेमिस में काम कर रहे हैं।  अमित के पिता विपिन चंद्र पांडे महात्मा गांधी इंटर कॉलेज से रिटायर्ड शिक्षक है। उनकी मां सुशीला पांडे गृहिणी हैं। पिता विपिन पांडे ने बताया कि अमित बचपन से मेहनती था। अमित के मामा शेखर त्रिपाठी यूपीसीएल में अधीक्षण अभियंता हैं। उन्होंने बताया कि अमित यू ट्यूब के माध्यम से बच्चों की कॅरियर काउंसलिंग करता है। जो बच्चे यहां से अमेरिका जाते हैं उनकी मदद के लिए वह हमेशा तैयार रहता हैं। अमित को नासा के इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने से देश और प्रदेश दोनों का ही नाम रोशन हुआ है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related