Lakshya Sen Wins Gold: सिंधु के बाद सेन ने भी हासिल किया गोल्डन लक्ष्य

स्पोर्ट्सLakshya Sen Wins Gold: सिंधु के बाद सेन ने भी हासिल किया...

Date:

मुक्केबाज़ी, भारोत्तोलन और कुश्ती के बाद भारतीय बैडमिंटन खिलाडियों ने भी भारत के लिए एक के बाद एक आज के दिन की लगातार दोहरी स्वर्णिम सफलता अर्जित की है. कुछ ही देर पहले महिलाओं के सिंगल्स में ओलम्पिक मेडलिस्ट पी वी सिंधु के बाद अब मेंस सिंगल्स में लक्ष्य सेन भी स्वर्ण पदक हासिल देश का नाम रौशन किया है. 20 वर्षीय लक्ष्य सेन ने मलेशियाई खिलाड़ी को मात देकर स्वर्ण पदक हासिल किया। 

लक्ष्य सेन ने मेंस सिंगल्स के फाइनल में मलेशिया के एनजी टी योंग को हराकर सोना बटोरा. योंग ने एक अन्य भारतीय शटलर किदांबी श्रीकांत को हराकर फाइनल में प्रवेश हासिल किया था जिसका बदला लक्ष्य ने चुकाने में ज़्यादा देर नहीं लगाईं. लक्ष्य सेन पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में प्रतिभाग कर रहे हैं और अपने पहले ही प्रयास में उन्होंने सुनहरी सफलता हासिल कर ली. इससे पहले मिक्स्ड डबल्स में भी लक्ष्य सेन ब्रॉन्ज़ मैडल हासिल कर चुके हैं. 

Read also: CWG 2022 Badminton: सिंधु ने भारत को दिलाई 19वीं सुनहरी सफलता

फाइनल के पहले गेम में यह 20 वर्षीय भारतीय शटलर अपने लक्ष्य से भटका नज़र आया. लक्ष्य सेन 19-21 के करीबी अंतर से यह गेम गंवा बैठे. दूसरे गेम भी उनकी शुरआत अच्छी नहीं रही थी, एक समय वह  6-8 से पीछे चल रहे थे लेकिन बाद लक्ष्य अपनी लय में आये और दूसरा गेम 21-19 से जीतकर सोना जीतने की उम्मीदें जगा दीं. तीसरा गेम भी काफी टक्कर का रहा लेकिन अंत में सेन ने तीसरा गेम 21-16 से जीतकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। 

जहाँ तक लक्ष्य के पिछले प्रदर्शनों की बात है तो उन्होंने इसी साल थॉमस कप में भी टीम इंडिया को स्वर्ण पदक दिलाया था. वर्ल्ड चैंपियनशिप 2021 में लक्ष्य सेन ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था. एशियन जूनियर चैंपियनशिप में भी लक्ष्य गोल्ड और ब्रॉन्ज जीत चुके हैं. इसके अलावा यूथ ओलिंपिक में भी लक्ष्य सेन ने गोल्ड मैडल हासिल किया हुआ है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related