नौचंदी क्षेत्र में सर्राफ के घर लाखों की डकैती

मेरठ रीजननौचंदी क्षेत्र में सर्राफ के घर लाखों की डकैती

Date:


नौचंदी क्षेत्र में सर्राफ के घर लाखों की डकैती

550 ग्राम सोना, छह किलो चांदी और 11 लाख की नकदी ले गए बदमाश
नकाब पहने छह डकैतों ने गन प्वाईंट पर परिवार को बंधक बनाकर की वारदात

मेरठ। उत्तर प्रदेश के महानगर मेरठ के थाना नौचंदी क्षेत्र में डकैतों ने एक सर्राफ के परिवार को बंधक बना कर 11 लाख की नगदी, आधा किलो सोना और जेवरात लूट लिये। डकैती की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

नौचंदी क्षेत्र के एल ब्लाक पूल के पास सर्राफ तेजपाल वर्मा ने अपने घर में ही विष्णु ज्वैलर्स के नाम से ज्वेलरी शोरूम बनाया हुआ है। शुक्रवार रात करीब एक बजे डकैत घर की ममटी तोड़कर घर मेें घुस आये और गन दिखाकर परिवार को बंधक बना लिया। तीन घंटे तक बेखौफ डकैत सामान खंगालने में लगे रहे।

सुबह चार बजे तक डकैतों ने 11 लाख की नगदी, आधा किलो सोना और जेवरात अपने कब्जे में ले लिये थे। जाग हो जाने के डर से बदमाश चार बजते ही घर से निकल गये। बदमाशों के जाने के बाद परिवार ने पुलिस को घटना की जानकारी दी तो हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिवार से पूछताछ करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला।

पूछताछ में सर्राफ तेजपाल वर्मा ने बताया कि बदमाश घर में रखा 550 ग्राम सोना, छह किलो चांदी और 11 लाख नगद ले गए। उन्होंने बताया कि नकाब पहने हुए छह डकैतों ने पूरे परिवार को गनप्वाइंट पर लेकर बंधक बना लिया और उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर डकैतों ने परिवारजनों के साथ मारपीट भी की।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे देखें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...