लाखों वित्तविहीन शिक्षक अखिलेश के लिए संभालेंगे चुनावी प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी, एमएलसी ने दिया बयान

उत्तराखंडलाखों वित्तविहीन शिक्षक अखिलेश के लिए संभालेंगे चुनावी प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी, एमएलसी...

Date:


लाखों वित्तविहीन शिक्षक अखिलेश के लिए संभालेंगे चुनावी प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी, एमएलसी ने दिया बयान

लखनऊ। वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (वित्तविहीन गुट) के संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष लाल बिहारी यादव ने ऐलान किया है कि इस बार 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश के साढ़े तीन लाख वित्तविहीन शिक्षक समाजवादी पार्टी के साथ खड़े होंगे। उन्होंने कहा कि गुरूवार को अखिलेश यादव ने ऐलान किया है कि वित्तविहीन शिक्षकों को उनकी सरकार बनने के बाद मानदेय दिया जाएगा।

Read also: आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर समाजवादी पार्टी के खिलाफ मामला दर्ज

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक ऐलान भर नहीं है, बल्कि लाखों शिक्षकों के साथ उनके परिवारों का हक है। उन्होंने कहा कि उन्होंने वित्तविहीन शिक्षकों की लड़ाई को लड़ते करीब दो दशक का वक्त होने जा रहा है। अब जाकर उस लड़ाई को आत्मबल बल मिला है। इसका असर चुनावी परिणामों पर होगा।

एमएलसी लाल बिहारी यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यूपी में वित्तविहीन शिक्षकों के मामले को लेकर वह 2004 से लड़ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सरकारों से लगातार मांग की है, आंदोलनों के जरिये उन तक अपनी बात पहुंचाई है। बसपा की मायावती सरकार के दौरान हमने एक लंबा और ऐतिहासिक मार्च निकाला था। उसके बाद भी सरकारों ने लगातार हमारी अनदेखी की है। ऐसे में अखिलेश यादव ने जो ऐलान किया है, वो ऐतिहासिक है और इसका लाभ उन्हें मिलेगा। एमएलसी लाल बिहारी यादव ने ऐलान करते हुए कहा कि प्रदेश में साढ़े तीन लाख से ज्यादा वित्तविहीन शिक्षक हैं, वो सभी अब अखिलेश यादव की सरकार बनाने के लिए उनका प्रचार प्रसार करेंगे। क्योंकि अखिलेश यादव ने ऐलान किया है कि सपा की सरकार बनने पर सभी वित्तविहीन शिक्षकों को वेतन दिया जायेगा।

Read also: समाजवादी-अंबेडकरवादी मिलकर सरकार बनाएंगे: अखिलेश यादव

एमएलसी लाल बिहारी यादव ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों का परिवार भुखमरी की कगार पर खड़ा है। एक-एक हजार रूपये की नौकरी करने को मजबूर हैं। स्कूलों-कॉलेजों के प्रबंधक बच्चों की संख्या और उनकी फीस के आधार पर वेतन देते हैं। ऐसे में आप समझ सकते हैं कि अधिकतम वेतन उनको क्या मिलता होगा। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद अगर शिक्षकों को पूरा वेतन मिलेगा तो सामाजिक बदलाव के साथ उनके जीवन में भी सुधार आयेगा। उन्होंने हजारों की संख्या में ऐसे शिक्षक हैं जिन्होंने अपना पूरा जीवन खपा दिया है, ऐसे में अखिलेश यादव का ऐलान उनके लिए किसी संजीवनी से कम नहीं होगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related