थार जीप के ड्राइवर, दो बीजेपी कार्यकर्ता और पत्रकार की पीट-पीट कर की गयी थी हत्या
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में थार जीप से किसानों को कुचले जाने के बाद भड़के किसानों ने थार जीप चला रहे ड्राइवर, दो भाजपा कार्यकर्ता और लोकल पत्रकार की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। इस मामले में मिली वीडियो के आधार पर दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके साथियों के नाम जानने का प्रयास कर रही है।
बीती 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी में कृषि कानूनों को लेकर रास्ता रोककर खड़े किसानों को एक थार जीप ने कुचल दिया था। इस जीप को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा की बताया गया। किसानों पर गाड़ी चढ़ाये जाने के बाद भड़के प्रदर्शनकारियों ने अजय मिश्रा की गाड़ी चला रहे ड्राइवर हरिओम मिश्रा, भाजपा के जोनल प्रमुख श्याम सुंदर और बूथ अध्यक्ष शुभम मिश्रा की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी।
आंदोलनकारी किसानों की पिटाई सेघायल हुए स्थानीय पत्रकार रमन कश्यप् की अस्पताल में मौत हो गयी थी।
दो बीजेपी कार्यकर्ता और एक स्थानीय पत्रकार की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा सहित 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं हिंसा की फोटो-वीडियो और आॅडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए एसआईटी ने गुरविंदर सिंह उर्फ गिंदा व विचित्तर सिंह को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। अब तक पुलिस 6 आरोपियों की पहचान कर चुकी है। दो आरोपियो को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस चार अन्य आरोपियों की तलाश में भी दबिश दे रही है।

