Site icon Buziness Bytes Hindi

लखीमपुर खीरी हिंसाः मृतकों के परिवार को मिलेंगे 45 लाख रुपये, एक सदस्य को सरकारी नौकरी


लखीमपुर खीरी हिंसाः मृतकों के परिवार को मिलेंगे 45 लाख रुपये, एक सदस्य को सरकारी नौकरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राजनीतिक भूचाल लाने वाली लखीमपुर खीरी हिंसा में बैकफुट पर आयी योगी सरकार ने मृतकों के परिवार को 45 लाख रुपये और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है। हिंसा में घायल हुए लोगों को 10 लाख रुपये दिये जायेंगे।

Read also: लखीमपुर खीरी हिंसा में अलगाववादी साजिश की आशंका

आज उत्तर प्रदेश के एडीजी (कानून और व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने लखीमपुर खीरी हिंसा पर जानकारी देते हुए कहा कि हिंसा में जान गंवाने वाले 4 किसानों के परिवारों को सरकार 45 लाख रुपये और उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देगी। हिंसा में घायल हुए लोगों को 10 लाख रुपये दिए जाएंगे। एडीजी नेकिसानों की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने और लखीमपुर खीरी हिंसा की जांच उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश द्वारा किये जाने की बात कही।

Read also: लखीमपुर खीरी हिंसाः 24 लोगों की शिनाख्त, सात हिरासत में लिये

गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी में रविवार को हुई हिंसा में 9 लोगों की मौत के बाद राजनीतिक दलों ने इसे मुद्दा बनाकर उत्तर प्रदेश सरकार को घेरना शुरू कर दिया था। चैतरफा दबाव के बाद योगी सरकार बैकफुट पर आती दिख रही थी। आज सुबह सीएम योगी ने अपने आवास पर उच्चस्तरीय बैठक भी बुलाई थी। जिसके बाद सरकार ने मृत किसानों के परिवार को आर्थिक सहायता, नौकरी देने का ऐलान किया।

Exit mobile version