- 43 सेकेंड के वीडियो में लखबीर सिंह के शरीर पर नहीं था कोई घाव
नई दिल्ली। सोनीपत के सिंघु बाॅर्डर पर हुई दलित की हत्या के मामले में नया मोड़ आया है। निहंगो द्वारा मौत के घाट उतारे गये लखबीर सिंह का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वह 30 हजार रुपये मिलने की बात स्वीकार कर रहा है। इस वीडियो में लखबीर सिंह के शरीर पर कोई घाव नहीं दिख रहा है और उसकी सिर्फ टांगे बंधी हुई है। ऐसे में यह वीडियो हाथ काटने से पहले का है जिसमें लखबीर सिंह के पवित्र ग्रंथ के साथ बेअदबी कबूल करने का दावा किया जा रहा है।
Read also: निर्वेर खालसा-उड़ना दल ने ली लखबीर की हत्या की जिम्मेदारी
सिंधु बार्डर पर हुई हत्या का नया वीडियो 43 सेकंड का है जिसमें जमीन पर पड़ा लखबीर सिंह गुहार लगाता दिख रहा है। 30 हजार रुपये मिलने की बात कहते हुए लखबीर सिंह अपने साथ एक युवक और होने की बात कहता है। लखबीर सिंह ने उक्त युवक का मोबाइल नंबर भी बताया जिसे वहां मौजूद लोगों ने नोट भी किया। इस वीडियो को जारी कर दावा किया जा रहा है कि लखबीर सिंह पवित्र गं्रथ के साथ बेअदबी करने की बात कबूल कर रहा है। हालांकि इस वीडियो की सत्यता या इसको लेकर किये जा रहे दावों की पुष्टि ‘बिजनेस बाइट्स’ की ओर से नहीं की जा रही है।
दमनजीत सिंह खालसा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है यह सबूत लें वह लोग जो सिंधु बार्डर पर बेअदबी होने के सबूत मांग रहे हैं।
गौरतलब है कि 15 अक्टूबर की सुबह सिंघु बाॅर्डर पर तरनतारन के चीमा गांव के लखबीर सिंह की हत्या के बाद निहंगों ने लखबीर सिंह परा पवित्र ग्रंथ की बेअदबी करने का आरोप लगाते हुए उसे किये की सजा देने की बात कही थी। इस मामले में चार निहंगों को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। हत्या के बाद निहंगों से बेअदबी किये जाने के सबूत मांगे जा रहे थे। संयुक्त किसान मोर्चा, सियासी दल के साथ एक बड़ा वर्ग बेअदबी की बात को स्वीकार नहीं कर रहा। संत बाबा रणजीत सिंह ढडरियावाले ने तो लखबीर सिंह की हत्या के पीछे निजी रंजिश होने की आशंका जताई थी।
Read also: कैप्टन बनायेंगे नयी पार्टी, भाजपा संग उतरेंगे चुनावी मैदान में
वहीं लखबीर की हत्या के मामले में आत्मसमर्पण करने वाले चारों निहंग नारायण सिंह, सरबजीत सिंह, भगवंत सिंह और गोविंदप्रीत सिंह ने कोर्ट में दिये बयान में बेअदबी करने के कारण लखबीर सिंह की हत्या करने की बात कबूल की है। वहीं निहंग जत्थेबंदिया सिंघु बाॅर्डर पर बेअदबी होने की शिकायत देकर पुलिस से मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रही है। हालांकि अभी तब पुलिस ने बेअदबी का मुकदमा दर्ज नहीं किया है। यह वीडियो सबूत मांगने वालों के नाम पर ही पोस्ट किया गया है।

