लाइफस्टाइल डेस्क। Lakhamandal Best Places – वैसे तो उत्तराखंड में बहुत सी जगहे है घूमने के लिए लेकिन चकराता से करीब 40 किमी दूर बसा लाखामंडल गांव सबसे निराला है। अगर आप उत्तराखंड जाए तो लाखामंडल की इन जगहों को एक्सप्लोर करना न भूले। इस गांव में चारों तरफ हरियाली ही हरियाली है, साथ ही कई मंदिर भी है।
लाखामंडल शिव मंदिर
लाखामंडल का शिव मंदिर बेहद खास है, यहां कई शिवलिंग देखने को मिलेंगे। खासकर यहां एक शिवलिंग मौजूद है, जिस पर अपनी शक्ल आप देख सकते है। बता दे, यहां सात बजे के बाद पूजा होती है, आप इसमें शामिल जरूर हो। साथ ही यहां मदिंर के अंदर आपको पार्वती जी के पैरों के निशान भी दिख सकते है।
यमुना नदी
यमुना नदी में आप घंटो समय बिता सकते हैं, चारों तरफ पहाड़ और नदी का खूबसूरत नजारा आप देख सकते है। साथ ही फोटोग्राफी के लिए भी ये बेस्ट जगह है, आपको यहां ज्यादा भीड़ नहीं मिलेगी।
Read also: Hyderabad Famous Food: हैदराबाद की सैर के दौरान बिरयानी ही नहीं इन चीजों का भी उठाएं लुत्फ!
मंथाट गांव
मंथाट गांव लाखामंडल से करीब 10 किमी दूर है, ये गांव ऊंचाई पर बसा हुआ है। आपको चारों तरफ पहाड़ ही पहाड़ दिखेंगे, और हसीन नजारे को देख सकते हैं। इसके अलावा, यहां हरे-भरे पहाड़ और बहती हुई नदी का नज़र खूबसूरत है।
बता दे, अगस्त में यहां मेला देखने को मिलेगा। इस साल यह 6 अगस्त को था, जहां काफी लोग आए हुए थे। इसके अलावा, यहां पारंपरिक लोक नृत्य भी होता है।
