Site icon Buziness Bytes Hindi

रसोई Bytes: बनाएं मिनटों में लच्छा रबड़ी, ये रही रेसिपी !

Laccha Rabdi Recipe

लाइफस्टाइल डेस्क। Laccha Rabdi Recipe – रबड़ी एक ऐसी स्वीट डिश है, जिसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। ये इतनी मशहूर है की बंगाल में एक गांव का नाम ही रबड़ीग्राम हो गया था। आज हम आपको कोई साधी रबड़ी की रेसिपी नहीं बताने वाले बल्कि लच्छों और बादाम-पिस्ता से भरपूर लच्छा रबड़ी की रेसिपी बताएंगे। चलिए जानते है की इसे कैसे बनाया जाए। 

लच्छा रबड़ी सामग्री 

2 लीटर फुल क्रीम दूध, 200 ग्राम खोया, 300 ग्राम चीनी, 5-6 बादाम,5-6 पिस्ता, गुलाब की पंखुड़िया और 1-2 धागे केसर। 

लच्छा रबड़ी रेसिपी (Laccha Rabdi Recipe)

पहले  एक गर्म पानी के भगोने में बादाम और पिस्ता को डालकर 20-25 मिनट के लिए रख दे, फिर इन्हे  छिलके निकालकर प्लेट में अलग रख लें। अब मोटे तले वाले पैन या कढ़ाही में 2 लीटर फुल क्रीम दूध डालकर उबाल आने तक पकाएं। उबाल आ जाए तब इसमें खोया मिलाकर कुछ देर चलाते रहे। आपको दूध के ऊपर मलाई की लेयर दिखेगी, उसे करछी से पैन के किनार चिपाक दें। ऐसा तब तक करे जब तक की दूध खिटकर आधा न हो जाए।

इसके बाद, चीनी डालकर 10 मिनट के लिए पकाएं और जो किनारे पर मलाई जमी होगी उसे खरोंचते रहें। लेकिन ध्यान दे की मलाई के लंबे लच्छे टूटे नहीं। इसे 1-2 मिनट के ढककर पकाएं, फिर  बादाम और पिस्ता को डालकर मिक्स करें। केसर है तो उसके 1-2 धागे डालें और 2 मिनट पकाने दे। अब इसे थोड़ा ठंडा करें और सर्विंग गिलास में डालकर फ्रीजर में 1 घंटे के लिए रख दें। फिर थोड़ी देर बाद गुलाब की पंखुड़ियों और बारीक बादाम से सजाकर सबको दे। 

Exit mobile version