Site icon Buziness Bytes Hindi

दिल्ली, मुंबई, पुणे से प्रवासी मज़दूरों का पलायन


दिल्ली, मुंबई, पुणे से प्रवासी मज़दूरों का पलायन

नई दिल्लीः दिल्ली में रात्रि कर्फ्यू लगाए जाने के एक दिन बाद बुधवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को लंबी कतारों में देखा गया।

शहर छोड़ रहे हैं मज़दूर
मुंबई और पुणे में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण प्रवासी मजदूर शहर छोड़कर अपने गांव की तरफ जा रहे हैं। पुणे रेलवे पीआरओ ने बताया, “प्रवासी मजदूरों के लिए रेलवे स्टेशन पर प्रर्याप्त व्यवस्था की गई है। लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ भेजा जा रहा हैं। हमें लोगों के सहयोग की ज़रूरत है।”

रेलवे ने कहा केवल आरक्षित टिकट वाले यात्री
भारतीय रेलवे के प्रवक्ता डी जे नारायण ने कहा, “(यात्रियों की संख्या) बढ़ी नहीं है… केवल आरक्षित टिकट वाले यात्री आ रहे हैं। हमें कुछ समय के अंतराल पर ऐसी भीड़ देखने को मिलती है। रेलवे स्टेशन पर सार्वजनिक रूप से कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करने की घोषणा की जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस उपायुक्त (रेलवे) हरेंद्र के. सिंह ने कहा, “रेलवे स्टेशनों पर पुलिस अतिरिक्त सावधानी बरत रही है।

Exit mobile version