Site icon Buziness Bytes Hindi

रसोई Bytes: नवरात्रि के व्रत में तैयार करे कुट्टू पनीर पकौड़े!

Kuttu Paneer Pakora

लाइफस्टाइल डेस्क। Kuttu Paneer Pakora – नवरात्रि का पर्व चल रहा है, ऐसे में लोग माता को खुश करने के लिए उपवास करते है। इस व्रत के दौरान फलाहार का ही सेवन किया जाता है। खासकर लोग कुट्टू से बानी चीजों से अपना उपवास खोलते है।

इसलिए आज हम आपको कुट्टू पनीर पकौड़े की रेसिपी लेकर आए है, इसका स्वाद काफी लाजवाब होता है और ये एनर्जी से भी भरपूर होती है।

कुट्टू पनीर पकौड़े सामग्री

1 कप कुट्टू का आटा, 1/2 चम्मच जीरा पाउडर, आवश्यकतानुसार सेंधा नमक, 1 /2 कप हरा धनिया बारीक कटा हुआ, आवश्यकतानुसार घी, और 2 कप पनीर कटा हुआ।

कुट्टू पनीर पकौड़े रेसिपी (Kuttu Paneer Pakora)

पहले एक बाउल में कुट्टू का आटा लें, उसमे सेंधा नमक, जीरा और हरा धनिया मिक्स करे। अब इसे अच्छी तरह से मिलाते हुए पानी डालकर घोल तैयार करें। फिर इसमें कटा हुआ पनीर डाल दे।

इसके बाद, कढ़ाही में घी गर्म कर पनीर के टुकड़ों को कुट्टू के आटे में मिलकर डालें। इसे क्रिस्पी होने तक पकाएं, फिर हरी चटनी के साथ खाएं।

Exit mobile version