Site icon Buziness Bytes Hindi

वाॅर रूम से रखी जायेगी Kumbh Mela पर निगरानी


वाॅर रूम से रखी जायेगी Kumbh Mela पर निगरानी

11 मार्च को पहले शाही स्नान को लेकर प्रशासन अलर्ट
कोरोना जांच के लिए 70 से अधिक टीमें लगाई जाएंगी

हरिद्वार। ऐतहासिक कुंभ मेले ( Kumbh Mela) का पहला शाही स्नान 11 मार्च को शिवरात्री के दिन होगा। पहले शाही स्नान पर श्रद्धालुओं की उमड़ने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। वहीं कुंभ मेला (Kumbh Mela) को कोविड संक्रमण से मुक्त रखने के लिये 70 से अधिक टीमें श्रद्धालुओं की थर्मल स्क्रीनिंग के साथ-साथ कोरोना की जांच भी करेगी।

कोरोना संक्रमण काल में कुंभ मेला ( Kumbh Mela) का आयोजन सुरक्षित रूप से कराना एक बड़ी चुनौती है। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से कुंभ मेला ( Kumbh Mela) आयोजन को लेकर गाइडलाइन भी जारी की जा चुकी है। वहीं प्रशासन भी मेला को भली-भांति संपन्न कराने के लिये कमर कस चुका है। इसको लेकर बैठको का दौर जारी है। इसी क्रम में पहले शाही स्नान के लिए हरिद्वार में आयोजित मेला पुलिस, जिला प्रशासन व मेला प्रशासन की इस संयुक्त बैठक में जिलाधिकारी सी रविशंकने हर सेक्टर में विभागों के अफसरों और सेक्टर मजिस्ट्रेट को क्विक रिस्पांस टीम बनाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने प्रत्येक स्नान के पांच दिन बाद कुंभ डयूटी में लगे कर्मचारियों और अधिकारियों को कोविड-19 की आरटी-पीसीआर जांच कराने के निर्देश दिये हैं। जांच न कराने वालो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी डीएम ने दी।

जिलाधिकारी सी रविशंकर ने कहा कि स्नान के दौरान 70 से अधिक टीमें श्रद्धालुओं की थर्मल स्क्रीनिंग के साथ-साथ कोरोना की जांच भी करेगी। मेला पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने मेला नियंत्रण कक्ष में एक वाॅर रूम बनाने की बात कही जिसमें प्रत्येक विभाग के सक्षम अधिकारी मौजूद रहे। ताकि विभाग से संबंधित कोई भी समस्या आने पर उसका समाधान तत्काल किया जा सके। इससे किसी भी परिस्थिति का सामना करने में आसानी होगी। वहीं वाॅर रूम से ही मेला स्थल की चौतरफा निगरानी भी की जायेगी।

Exit mobile version