भव्य के साथ रोगमुक्त भी होगा कुंभ मेला क्षेत्र

उत्तराखंडभव्य के साथ रोगमुक्त भी होगा कुंभ मेला क्षेत्र

Date:


भव्य के साथ रोगमुक्त भी होगा कुंभ मेला क्षेत्र

12 करोड़ के कीटनाशकों का किया जायेगा छिड़काव
डेंगू, मलेरिया सहित अन्य बीमारियों की होगी रोकथाम

सुनील शर्मा

देहरादून। 2021 में होने वाले कुंभ मेले के लिये तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कुंभ मेले को भव्य बनाने और कुुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को हरसंभव सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है।
वहीं श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए कुंभ मेला क्षेत्र में 12 करोड़ रूपये के कीटनाशकों का छिड़काव किया जायेगा। इससे न केवल मेले में आने वाले श्रद्धालु बल्कि शहर की जनता को भी बीमारियों से बचाया जायेगा।

कुंभ मेले को भव्य और ऐतहासिक बनाने के लिये उत्तराखंड सरकार ने कमर कस ली है। प्रशासनिक अमले के साथ उत्तराखंड सरकार के मंत्री भी धरातल पर आकर कार्य करने में जुटे हैं। कोविड-19 संक्रमण को ध्यान में रखते हुए विशेष इंतजाम किये गये हैं। वहीं मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की रक्षा करने के लिये भी उत्तराखंड सरकार प्रतिबद्ध नजर आ रही है। यही कारण है कि कुंभ मेला क्षेत्र को मक्खी-मच्छर जनित रोगों व अन्य बीमारियों से सुरक्षित बनाने के लिये विशेष बजट को स्वीकृति प्रदान की गयी है।

कुंभ स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुंभ मेला क्षेत्र में 12 करोड़़ रूपये के कीटनाशकों का छिड़काव किये जाने की योजना तैयार की गयी है। इसके अन्र्तगत यात्री बाहुल्य क्षेत्र, अखाड़ों, छावनियों, पंडालों के साथ संपूर्ण मेला क्षेत्र में कीटनाशकों का छिड़काव किया जाएगा। इससे डेंगू, मलेरिया सहित मक्खी-मच्छर जनित रोगों व अन्य बीमारियों की रोकथाम करना संभव होगा।

कुंभ स्वास्थ्य विभाग के डा. एएस सेंगर ने बताया कि कुंभ मेला 2021 को बीमारियों से मुक्त रखने के लिये 12 करोड़ का बजट कीटनाशक छिड़काव के लिए स्वीकृत किया गया है। सरकार के आदेश मिलते ही मेला क्षेत्र में कीटनाशकों का छिड़काव शुरू करा दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि कुंभ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की रक्षा के लिये हरसंभव प्रयास किया जायेगा। श्रद्धालुओं को प्राथमिक चिकित्सा से लेकर उच्च चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...