Site icon Buziness Bytes Hindi

नये निदेशक के रूप में राजस्थान रॉयल्स से जुड़े कुमार संगकारा


नये निदेशक के रूप में राजस्थान रॉयल्स से जुड़े कुमार संगकारा

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर टी20 क्रिकेट लीग आईपीएल (IPL) के 14वें सीजन की जबसे तैयारियां शुरु हो गई हैं तब से फ्रैंचाइजियां रोज कुछ न कुछ नया दांव खेलती नजर आ रही हैं। बीसीसीआई ने 20 जनवरी तक सभी टीमों को अपने खिलाड़ियों के रिटेन और रिलीज लिस्ट सौंपने की बात कही थी जिसके बाद टीमों ने कई हैरान कर देने वाले फैसले किये। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल (IPL)) के पहले सीजन में चैम्पियन बनने वाली टीम राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ को रिलीज कर दिया और विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को नया कप्तान बना दिया।

रिपोर्ट की मानें तो संजू सैमसन पर चेन्नई सुपर किंग्स की नजर थी और स्टीव स्मिथ इस लीग में अब तक वो असर नहीं दिखा सके हैं जिसके लिये वो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में मशहूर हैं जिसको देखते हुए राजस्थान रॉयल्स ने यह दांव खेला।

वहीं रविवार को आईपीएल (IPL) के 14वें सीजन को लेकर एक और बड़ा ऐलान करते हुए श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा के टीम के साथ जुड़ने का ऐलान किया है। राजस्थान रॉयल्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के अनुसार कुमार संगकारा को टीम के नये निदेशक के रूप में चुना गया है।

गौरतलब है कि आईपीएल (IPL) 2020 में अंकतालिका में सबसे नीचे रहने के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम इस सीजन पूूरी तरह से अलग अंदाज में उतरना चाहती है।

Exit mobile version