Site icon Buziness Bytes Hindi

न्यू ईयर पर बनाए कुफरी घूमने का प्लान


न्यू ईयर पर बनाए कुफरी घूमने का प्लान

न्यू ईयर ऐसा समय होता है जब लोग अलग-अलग जगहों पर जाकर अपना नया साल सेलिब्रेट करते हैं। अगर आप भी इस न्यू ईयर में कही  जाने की सोच रहे हैं तो शिमला के पास स्थित कुफरी जा सकते है | यहां के अद्भुत नजारों के बीच आप अपना नया साल सेलिब्रेट कर सकते है | यहां कम बजट में शानदार  ट्रिप हो सकती है | 

Read also: दोस्तों के साथ इन शहरों में मनाएं क्रिसमस

दिल्ली से जा रहे है तो कई बसें जाती है जो शिमला बाईपास के पास उतारती हैं। आप यहां किसी होटल में रुक के और थोड़े आराम के बाद टैक्सी के जरिए कुफरी जा सकते हैं। इसकी दूरी यहां से 15 किलोमीटर है।

कुफरी में आप काफी तरह के एडवेंचर कर सकते है, आप घुड़सवारी, जिप लाइन, और रोप क्लाइबिंग जैसे एडवेंचर कर सकते हैं। इन सब एडवेंचर का  प्रत्येक व्यक्ति के हिसाब से 1500 रुपये का खर्चा है | 

कुफरी में शानदार तस्वीरें भी क्लिक कर सकते है, आप याक पर बैठकर, खरगोश को अपनी गोद में बैठाकर, आर्चरी करते हुए तस्वीरें ले सकते है , जिसका खर्चा 50-50 रुपये प्रति व्यक्ति है | 

Read also: नववर्ष पर घूमने जा रहे हैं तो इन बातों का ध्यान रखियेगा

न्यू ईयर में कुफरी बहतरीन जगह है, सर्दी का मौसम है ही तो यहां बर्फबारी होती है। ऐसे में ट्रैकिंग के मजे भी ले सकते हैं। 

Exit mobile version