Site icon Buziness Bytes Hindi

Kuber Mandir Uttarakhand: करे इस कुबेर मंदिर में दर्शन, होगी सभी मुरादें पूरी !

kuber mandir uttarakhand

लाइफस्टाइल डेस्क। Kuber Mandir Uttarakhand – उत्तराखंड ‘देवों की भूमि’ है, यहां  सबसे अधिक भक्त पहुंचते हैं, क्योंकि हरिद्वार, ऋषिकेश, केदारनाथ और बद्रीनाथ आदि कई पौराणिक जगहें यहां है। इन सबके अलावा, यहां कुबेर मंदिर भी है हर साल लाखों भक्त दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं। 

ये कुबेर मंदिर अल्मोड़ा में स्थित है, ये  पवित्र और फेमस कुबेर मंदिर जागेश्वर धाम में आता है। स्थानीय लोग हर दिन पूजा-पाठ करते हैं साथ ही धनतेरस और दिवाली के दिन भक्तों की भीड़ यहां रहती है। 

इस कुबेर मंदिर का इतिहास

उत्तराखंड के इस एकमात्र कुबेर मंदिर का इतिहास के बारे में बात करे तो ऐसा कहा जाता है की जगत का जीर्णोद्धार करने के लिए इसे बनाया गया था। साथ ही ऐसा माना जाता है  7वीं शताब्दी से लेकर 14 वीं शताब्दी के बीच कत्यूरी राजवंश के दौरान इस मंदिर का निर्माण हुआ। 

इस मंदिर के बारे में ये भी खा जाता है की जिसकी आर्थिक स्थिति कमज़ोर होती है उसे इस मंदिर से एक चांदी के सिक्के को मंत्र पढ़कर पीले वस्त्र में लपेटकर दिया जाता है। उसके बाद कभी भी उसे धन की कमी नहीं  होती है।

अगर आपको इस मंदिर की असली रौनक देखनी हो तो  धनतेरस और दिवाली के बीच यहां जाएं। इस मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया जाता है और कई प्रोग्राम का आयोजन किया जाता है। 

Exit mobile version