KRK ने की प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास के तलाक़ की भविष्यवाणी

बॉलीवुडKRK ने की प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास के तलाक़ की भविष्यवाणी

Date:


KRK ने की प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास के तलाक़ की भविष्यवाणी

कमाल आर खान यानी केआरके आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। सलमान खान और आमिर खान पर दिए विवादित बयान के बाद केआरके ने अब प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास के रिलेशनशिप को लेकर अजीबोग़रीब बयान दिया है।

केआरके ने अपने ट्वीटर हैंडल पर कई भविष्यवाणी हैं। उनकी पहली भविष्यवाणी यह थी कि करीना कपूर खान और सेफ़ अली खान के दोनों बच्चे सफल अभिनेता नहीं बन पाएंगे। उनका कहना था कि इन दोनों बच्चों को इनके ग़लत नाम के चलते इंडस्ट्री में सफलता नहीं मिल पाएगी। इसके साथ ही कमाल आर खान ने यह भी दावा किया कि राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे लेकिन तब तक सोनिया गांधी का निधन हो जाएँगा।

विवादों में रहने के कमाल आर खान यहीं नहीं रुके और उन्हें अपने अगले ट्वीट में यह भविष्यवाणी कर दी कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास अगले दस सालों के अंदर तलाक़ ले लेंगे।

ट्रोल होने के बाद के आर के ने एक और ट्वीट किया। जिसमें वह लिखते हैं, कुछ लोग इडियट्स हैं। उन्हें लगता है कि किसी के बारे में भविष्यवाणई करना गलत है। जो होना है वो तो होकर रहेगा। मेरे कहने से न होगा न ही रुकेगा। मैं तो सिर्फ भविष्यवाणी करता हूं अपने हिसाब से।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related