Site icon Buziness Bytes Hindi

केआरके ने कंगना की फिल्मों को बताया फ्लॉप


केआरके ने कंगना की फिल्मों को बताया फ्लॉप

कमाल आर खान बीते काफी दिनों से सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले कमाल आर खान आए दिन किसी ना किसी स्टार पर निशाना साधते रहते हैं. अब केआरके ने ट्वीट करके कंगना पर निशाना साधा है.

हाल ही में सलमान खान ने केआरके के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवाया था. जिसमें अब कोर्ट के आदेश के बाद अब केआरके ने सलमान खान के खिलाफ पोस्ट की गई सारी वीडियो डिलीट कर दी हैं. अभी सलमान वाला मामला शांत भी नहीं हुआ है कि केआरके ने कंगना से पंगा लिया है.

हाल ही में कमाल आर खान ने ट्वीट करके कहा है कि मधुर भंडारकर की इंदु सरकार की तरह इमरजेंसी भी फ्लॉप होगी. निर्देशक मधुर भंडारकर ने इंदिरा गांधी और आपातकाल पर इंदू सरकार फिल्म बनाई थी और इसको कुत्ता भी देखने नहीं गया.अब दीदी कंगना रनौत इसी विषय पर फिल्म बना रही हैं. यानी वह लगातार 12वीं फ्लॉप करने जा रही हैं. उनकी पिछली 11 फिल्में सुपर फ्लॉप रही हैं.

अब जब केआरके ने कंगना की फिल्मों को फ्लॉप करार दिया है तो देखना होगा कि एक्ट्रेस इसका जवाब कैसे देती हैं. क्योंकि खुद कंगना भी अपने बड़बोले अंदाज के लिए जानी जाती हैं और हर किसी से सोशल मीडिया पर पन्गा लेती दिखाई देती हैं. ऐसे में अब कंगना केआरके को किस तरह से जवाब देंगी ये देखना दिलचस्प होगा.

Exit mobile version