प्रभास की फिल्म आदिपुरूष में कृति सेनन की इंट्री

बॉलीवुडप्रभास की फिल्म आदिपुरूष में कृति सेनन की इंट्री

Date:


प्रभास की फिल्म आदिपुरूष में कृति सेनन की इंट्री

साउथ फिल्म स्टार प्रभास की आने वाली फिल्म आदिपुरूष को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। इस फिल्म में सैफ अली खान की एंट्री हो चुकी है। सैफ अली खान, रामायण की कहानी पर बनने वाली निर्देशक ओम राउत की इस फिल्म में लंकेश का किरदार निभाने वाले हैं। जब से इस फिल्म का ऐलान हुआ है तब से ही फैंस में भारी क्रेज है। सुनने में आया है कि भगवान शिव के किरदार के लिए मेकर्स ने अजय देवगन के नाम पर मोहर लगाई है। हालांकि अभी तक इस बात का आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। तो वहीं, अब ताजा खबर ये है कि इस फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस कृति सेनॉन नजर आने वाली है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कृति सेनॉन फिल्म में सीता का किरदार निभाएंगी। इसी के साथ एक्ट्रेस की जोड़ी पहली बार सुपरस्टार प्रभास के साथ नजर आएगी। फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के मुताबिक कृति सेनॉन को लेकर निर्माताओं ने आखिरी फैसला ले लिया है। अब इसका महज आधिकारिक ऐलान होना बाकी है। बता दें कि कृति सेनॉन, बरेली की बर्फी, लुका छुपी और हीरोपंती जैसी फिल्मों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुकी हैं। ऐसे में उनकी एंट्री इस फिल्म में होना खासा दिलचस्प होगा।

याद दिला दें कि कृति सेनॉन से पहले एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का नाम भी खूब चर्चा में था। रिपोर्ट्स थी कि वो इस फिल्म में प्रभास के अपोजिट नजर आने वाली है। हालांकि बाद में ये महज एक अफवाह साबित हुई। अदाकारा ने खुद बताया कि वो ये फिल्म नहीं करने वाली है। इसकी वजह उनकी प्रेग्नेंसी है। इसी वजह से अनुष्का शर्मा फिल्मों की दुनिया से दूर अपनी पर्सनल लाइफ एन्जॉय कर रही हैं। तो वहीं, अब फिल्म के लिए कृति सेनॉन का नाम सामने आते ही फैंस में भारी क्रेज है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related