लंबे समय से ‘आदिपुरुष‘ को लेकर बुरी तरह ट्रोल हो रहीं कृति सेनन एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, इंडस्ट्री में बतौर एक्ट्रेस नौ साल बिताने के बाद कृति सेनन अब प्रोड्यूसर बन गई हैं। एक्ट्रेस ने बीते दिन अपना प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया है, जिसका ऐलान उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर किया है. जहां कृति के फैंस उनके प्रोड्यूसर बनने से काफी खुश थे, वहीं अब एक्ट्रेस ने अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने वाली पहली फिल्म की भी घोषणा कर दी है. चलिए जानते हैं कौन सी है वो फिल्म जो कृति बतौर प्रोड्यूसर बना रही है
कृति सेनन ने बुधवार को सोशल मीडिया पर बतौर निर्माता अपनी पहली फिल्म की घोषणा की है। अभिनेत्री ‘दिलवाले‘ के आठ साल बाद ‘दो पत्ती‘ नामक थ्रिलर फिल्म में काजोल के साथ दोबारा काम करेंगी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म की पहली तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके और काजोल के साथ दो अन्य महिलाएं भी नजर आ रही हैं.
कृति सेनन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर काजोल के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “दो पत्ती की घोषणा करते हुए बहुत उत्साहित हूं! मोनिका, तीन बहुत मजबूत इरादों वाली, प्रेरणादायक और बेहद प्रतिभाशाली महिलाओं के साथ, फिल्म और भी मनोरंजक हो जाती है। मैंने सोचा कि इस कहानी को बताने के लिए सबसे ज्यादा अच्छा प्लेटफार्म क्या होगा , तो दिमाग में सबसे पहला नाम नेटफ्लिक्स आया ।आठ साल बाद फिर से काजोल मैम के साथ काम करने के लिए सुपर डुपर उत्साहित हूं! कनिका – मुझे आपका लेखन हमेशा पसंद आया है और मैं आपके साथ अपनी पहली फिल्म का सह-निर्माण करके बहुत खुश हूं। उफ्फ्फ.. यह खास है! यह बहुत दिल से खेला जाने वाला एक रोमांचक खेल होगा! ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स की पहली फिल्म।
‘दो पत्ती’ से लेखिका कनिका ढिल्लों और अभिनेत्री कृति सैनन निर्माता के रूप में डेब्यू कर रही हैं। यह फिल्म दर्शकों को रोमांचकारी सस्पेंस से भरी कहानी दिखाएगी। फिल्म की कहानी के मुताबिक, इसे पहाड़ी इलाकों में शूट किया जाएगा, जो इसके रहस्य और कथानक को उजागर करने के लिए एक बेहतरीन पृष्ठभूमि होगी। ‘दो पत्ती’ ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘नेटफ्लिक्स’ पर रिलीज होगी। अभी सिर्फ फिल्म की घोषणा हुई है इसकी रिलीज डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं है. तो अब देखने वाली बात ये होगी कि कृति सेनन बतौर प्रोड्यूसर कितना कमाल कर पाती है ।

