Site icon Buziness Bytes Hindi

‘आदिपुरुष’ में सीता बनने के लिए पसीना बहा रही हैं कृति सेनन


‘आदिपुरुष’ में सीता बनने के लिए पसीना बहा रही हैं कृति सेनन

बॅालीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के करियर को उड़ान प्रभास की आदिपुरुष से मिलने वाली है। कृति सेनन ने सीता की भूमिका के लिए खुद की बॅाडी पर काम करना शुरू कर दिया है।

फिल्म इंडस्ट्री में 7 साल पूरे करने वाली कृति सेनन ने अपना एक वर्कआउट का वीडियो शेयर किया है। यहां वह पहले वीडियो में गंभीर होकर वर्कआउट करती हुई दिख रही हैं। जहां वो एक प्रेरणा बनने का काम करते हुए डेड लिफ्ट और वेटलिफ्टिंग कर रही हैं। दूसरे वीडियो में वो जिम में अपनी हकीकत को दिखा रही हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए कृति सेनन ने कैप्शन में लिखा है कि लेग डे और मैं। उम्मीद वर्सेज वास्तविकता या फिर इंस्टाग्राम वर्सेज सच्चाई। कृति सेनन ने ये भी बताया कि अपने बॅाडी को खूबसूरत बनाने के लिए उन्हें जो मेहनत करनी पड़ती है उससे नफरत है।

वो अपनी जिम ट्रेनल यास्मीन कराचीवाला से इसकी शिकायत भी कर रही हैं। वह कई बार ब्रेक भी लेती हैं। लेकिन इतना साफ है कि कृति सेनन की मेहनत यहां पर साफ दिखाई देती है कि परफेक्ट बॅाडी को पाना इतन आसान काम नहीं है।

Exit mobile version