RHTDM के सीक्वल में कृति सैनन ने किया दीया मिर्ज़ा को रिप्लेस

बॉलीवुडRHTDM के सीक्वल में कृति सैनन ने किया दीया मिर्ज़ा को रिप्लेस

Date:


RHTDM के सीक्वल में कृति सैनन ने किया दीया मिर्ज़ा को रिप्लेस

जैकी भगनानी 20 साल बाद रहना है तेरे दिल में (RHTDM) सीक्वल प्लान कर रहे हैं और फिल्म की हीरोइन के लिए कृति सैनन का नाम तय हो चुका है। फिल्म के हीरो कौन होंगे, ये फिलहाल फाईनल नहीं हैं।

गौरतलब है कि RHTDM नाम से मशहूर ये फिल्म आज भी फैन्स की फेवरिट है। फिल्म में दीया मिर्ज़ा, आर माधवन और सैफ अली खान मुख्य भूमिकाओं में थे। और फिल्म ने सालों तक लोगों के दिल पर राज किया।

जैकी भगनानी पहले, ओरिजिनल स्टारकास्ट के साथ ये फिल्म बनाना चाहते थे और 20 साल आगे की कहानी दिखाना चाहते थे जो कि सही मायनों में एक सीक्वल होती। लेकिन सैफ अली खान, आर माधवन और दीया मिर्ज़ा को एक साथ लाना नामुमकिन था।

ऐसे में वो आईडिया ड्रॉप कर दिया गया और फिल्म के सीक्वल को एक फ्रेश कहानी की तरह पेश करना तय किया गया। इस बार भी कहानी, एक लड़की और दो लड़कों का प्रेम त्रिकोण होगी जिसे अपने मज़बूत कंधों पर संभालेंगी कृति सैनन।

कृति ने अपने करियर की शुरूआत हीरोपंती के साथ की थी। उनका मानना है कि एक्टर के तौर पर इतने 2014 से अब तक वो काफी बदल चुकी हैं। उन्होंने काफी कुछ सीखा है और खुद को लगातार बेहतर बनाने की कोशिश की है।

कृति ने 2019 से बॉक्स ऑफिस पर अपनी सफल फिल्मों की धमाकेदार शुरूआत की थी कार्तिक आर्यन के साथ रोमांटिक कॉमेडी फिल्म लुका छिपी के साथ। मार्च 2019 में आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की और कृति और कार्तिक के करियर को भी नई दिशा दी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...